UP News: नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के पास बनाना है घर? YEIDA की मुनाफे वाली स्कीम, मिलेंगे 973 प्लॉट… ऐसे करें आवेदन – INA

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर आम लोगों के लिए बड़ी सौगात दी है. जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए 973 रिहायशी प्लाट की नई योजना लॉन्च की गई है. यह स्कीम खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है जो तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं, या अपने लिए घर बनाना चाहते हैं. एयरपोर्ट फिल्म सिटी और एक्सप्रेसवे के पास होने के कारण इस योजना की मांग काफी ज्यादा रहने की संभावना है.
प्राधिकरण ने इस योजना के तहत सेक्टर- 15C सेक्टर- 18 और सेक्टर- 24A में कुल 973 प्लॉट उपलब्ध कराए है. इन प्लॉट को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है ताकि हर वर्ग के लोग अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से आवेदन कर सकें. सबसे ज्यादा प्लॉट 162 वर्ग मीटर और 200 वर्ग मीटर के है जिनमे 162 वर्ग मीटर के 476 प्लॉट और 200 वर्ग मीटर के 481 प्लॉट शामिल है. जबकि बाकी प्लॉट 183 184 223 और 290 वर्ग मीटर के आकार में उपलब्ध है. इन सभी प्लॉट्स की कीमत 36260 प्रति वर्ग मीटर तय की गई है. प्लॉट का आवंटन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से लकी ड्रा के माध्यम से किया जाएगा. इससे हर आवेदक को बराबरी का मौका मिलेगा और किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम रहेगी.
रजिस्ट्रेशन फीस किस कितनी देनी होगी
इस योजना में रजिस्ट्रेशन फीस भी प्लॉट के साइज और श्रेणी के हिसाब से तय की गई है उदाहरण के तौर पर 162 वर्ग मीटर प्लॉट के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को करीब 5.87 लाख रुपए जमा करने होंगे. जबकि एससी एसटी श्रेणी के लिए यह राशि लगभग 2.93 लाख रुपए रखी गई है. इसी तरह 290 वर्ग मीटर के बड़े प्लॉट के लिए सामान्य श्रेणी में करीब 10.51 लाख रुपए और एससी-एसटी के लिए लगभग 5.25 लाख रुपए रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित की गई है. इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और 6 में 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा. इसके बाद 18 जून 2026 को लकी ड्रा के जरिए प्लॉट का आमंत्रण किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: नोएडा में कूड़ा घोटाला: सड़कों पर लगा गंदगी का ढेर, सफाई की 157 गाड़ियां नदारद, कंपनी पर 10.38 लाख का जुर्माना
कैसे करें आवेदन, प्राधिकरण ने दी जानकारी
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. इच्छुक आवेदक यमुना प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए कई बड़े बैंकों के साथ साझेदारी की गई है, जिससे लोगों को भुगतान और प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी ना हो. साथ ही अधिक जानकारी के लिए प्राधिकरण द्वारा हेल्पलाइन नंबर 18001808296 भी जारी किया गया है. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन है. ये प्लॉट्स नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंटरनेशनल फिल्म सिटी और यमुना एक्सप्रेसवे के बिल्कुल नजदीक हैं. इसके अलावा यहां मेडिकल डिवाइस पार्क इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और F1 मोटोजीपी ट्रैक जैसी परियोजना भी विकसित हो रही है, जिससे इस क्षेत्र का महत्व लगातार बढ़ रहा है.
कनेक्टिविटी और सुविधाएं
यह क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ा हुआ है, जिससे दिल्ली-एनसीआर के अन्य हिस्सों तक पहुंचना आसान होगा. भविष्य में यहां बेहतर सड़क परिवहन और अन्य आधुनिक सुविधाओं के विकसित होने की संभावना है, जिससे यहां रहने वाले लोगों को विश्व स्तरीय जीवन शैली मिल सकेगी. साथ ही जेवर एयरपोर्ट के चालू होने और आसपास तेजी से हो रहे विकास को देखते हुए यह चित्र निवेश के लिहाज से काफी आकर्षक माना जा रहा है.
नोएडा में जेवर एयरपोर्ट के पास बनाना है घर? YEIDA की मुनाफे वाली स्कीम, मिलेंगे 973 प्लॉट… ऐसे करें आवेदन
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



