UP News: गोरखपुर में ‘हाउसिंग बूम’, 3 टाउनशिप को GDA की हरी झंडी; जल्द खुलेगी बुकिंग… 1100 करोड़ का बजट भी मंजूर – INA

गोरखपुर में ‘हाउसिंग बूम’, 3 टाउनशिप को GDA की हरी झंडी; जल्द खुलेगी बुकिंग… 1100 करोड़ का बजट भी मंजूर

Gorakhpur News: गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के बोर्ड ने गोरखपुर शहर की तीन टाउनशिप के DPR को मंजूरी दे दी है. बोर्ड ने सोनौली मार्ग पर ताल जहदा में ओमेक्स की ओर से प्रस्तावित इंटीग्रेटेड टाउनशिप, ताल कदला में ऐशप्रा की ओर से प्रस्तावित टाउनशिप तो वहीं देवरिया रोड पर रामनगर कड़जहा में जीत एसोसिएट की ओर से प्रस्तावित टाउनशिप के DPR को भी मंजूरी दी है. जल्द ही यहां बुकिंग शुरू हो जाएगी. गोरखपुर के कमिश्नर अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में मंगलवार को कमिश्नर सभागार में हुई प्राधिकरण की 130वीं बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया.

वहीं इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 1,100 करोड़ रुपए के प्रस्तावित बजट को भी मंजूर किया गया. यह बजट पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 408 करोड़ अधिक है. बैठक में शहर की सीमा और बाहरी क्षेत्र से आने वाले प्रमुख मार्गों पर पांच प्रवेश द्वार बनाने का भी निर्णय लिया गया, जिसमें देवरिया, वाराणसी, लखनऊ और कुशीनगर रोड पर प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव रखा गया है. शहर में प्रवेश के लिए सात प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन पांच को ही उपयुक्त पाया गया. शहर में प्रवेश द्वार के साथ-साथ लाइटिंग और अन्य सुंदरीकरण कार्य भी किए जाएंगे.

रामनगर कडजहां में भी बनेगी टाउनशिप

देवरिया रोड पर रामनगर कडजहां में जीत एसोसिएट की ओर से प्रस्तावित टाउनशिप के DPR को भी मंजूरी मिल गई है. जल्द ही यहां बुकिंग शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए भी आवास उपलब्ध होगा. सोनौली रोड पर प्रस्तावित एंट्री गेट का निर्माण प्राधिकरण की योजना मद से कराने का निर्णय लिया गया है, जबकि अन्य के लिए शासन से धनराशि की मांग करने का निर्देश दिया गया है.

गोरखपुर नगर निगम को ट्रांसफर होंगी कई कॉलोनी

बोर्ड ने सोनौली मार्ग पर ताल जहदा में ओमेक्स की ओर से प्रस्तावित इंटीग्रेटेड टाउनशिप के DPR को मंजूरी दे दी गई है. इसी तरह से ताल कदला में ऐशप्रा की और से प्रस्तावित टाउनशिप के DPR को भी मंजूर कर लिया गया है. प्राधिकरण की कई कॉलोनी को नगर निगम को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर भी विचार हुआ. बोर्ड ने इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

बैठक में ग्राम कोनी में प्रस्तावित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय की क्षमता को दोगुना करने का भी निर्णय लिया गया है. साथी पीएससी महिला बटालियन के लिए जिलाधिकारी द्वारा आवंटित भूमि के भू-उपयोग परिवर्तन को स्वीकृत दी गई है. गुरुकुल सिटी योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए हैं.

भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

इसके अलावा प्राधिकरण की ओर से विभिन्न ग्रामों में भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है. इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में गड़ा की कुल आय 690.02 करोड़ रही, जबकि 2025-26 में यह 6 करोड़ 91.32 करोड़ रुपए हो गई. 2026-27 में इसे 1099.90 करोड़ रुपए पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं अगर खर्च की बात करें तो 2024-25 में 665.02 करोड़, वहीं 2025-26 में घटकर 620 करोड़ रुपए हो गई. हालांकि 2026-27 में विकास कार्यों को गति देने के लिए इसे बढ़ाकर 1083.94 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव है.

गोरखपुर में ‘हाउसिंग बूम’, 3 टाउनशिप को GDA की हरी झंडी; जल्द खुलेगी बुकिंग… 1100 करोड़ का बजट भी मंजूर


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News