UP News: ‘मरना है मरो, बच्चों से कहूंगी कि तुम्हारा बाप कायर था…’, पत्नी के WhatsApp मैसेज से ऐसा टूटा, दे दी जान – INA

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऐसा मामला सामने आया है, जहां देखने को मिला कि वैवाहिक कलह और आपसी विवाद किस कदर जानलेवा साबित हो सकते हैं. यहां 25 वर्षीय ऑटो चालक राजा दिवाकर ने शनिवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के पीछे की वजह पत्नी का WhatsApp पर भेजा गया वो संदेश बताया जा रहा है, जिसमें उसने पति को ‘कायर’ कह कर संबोधित किया था.
मामला सेन पश्चिम पारा इलाके का है. परिजनों के अनुसार, राजा और उसकी पत्नी करिश्मा के बीच पिछले एक महीने से अनबन चल रही थी. विवाद के बाद करिश्मा कानपुर देहात स्थित अपने मायके गुलवापुर चली गई थी. शनिवार शाम राजा ने उसे घर वापस लौटने के लिए फोन किया, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज हुई.
गुस्से में आकर राजा ने शाम 5:29 से 6:14 बजे के बीच पत्नी को लगातार तीन बार वीडियो कॉल की, लेकिन पत्नी ने फोन रिसीव नहीं किया. इसके बाद राजा ने WhatsApp पर मैसेज भेजा- मैं तेरे सामने फांसी लगाकर मरना चाहता हूं, वीडियो कॉल कर और अभी देख.
‘बच्चों को बताऊंगी, तुम्हारा बाप कायर था’
राजा ने केवल संदेश ही नहीं भेजा, बल्कि रात में गले में फंदे की फोटो खींचकर भी पत्नी को WhatsApp पर भेजी. इस पर पत्नी ने सहानुभूति दिखाने के बजाय बेहद कड़ा रुख अपनाया. रात 7:47 बजे करिश्मा ने जवाब में लिखा- ठीक है, अगर तुम्हें मरना है तो मरो… मैं अपने बच्चे को बताऊंगी कि उसका बाप कायर था.
ये भी पढ़ें: 10 दिन पहले हुआ था एडमिशन, फिर स्कूल के हॉस्टल में मर्डर 5 साल के मासूम से किसकी थी रंजिश?
पत्नी का यह जवाब सुनने के बाद राजा टूट गया और उसने रात में ही पंखे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. रविवार सुबह जब मां माया और भाई सोनू की आंख खुली, तो कमरे का दृश्य देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.
शिकायत पर की जाएगी कार्रवाई
सूचना मिलते ही सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है, जिसमें व्हाट्सएप चैट और आखिरी कॉल के साक्ष्य मिले हैं. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला घरेलू कलह और आपसी विवाद का लग रहा है. WhatsApp चैट से पता चलता है कि युवक ने उकसावे में आकर यह कदम उठाया है. यदि परिजनों की ओर से तहरीर (शिकायत) दी जाती है, तो संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
‘मरना है मरो, बच्चों से कहूंगी कि तुम्हारा बाप कायर था…’, पत्नी के WhatsApp मैसेज से ऐसा टूटा, दे दी जान
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



