UP News: ‘शादी करूंगी तो सहेली से ही…’, यूपी में दो लड़कियों की गजब लव स्टोरी, जिद के आगे परिवार को माननी पड़ीं शर्तें – INA

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक बार फिर समलैंगिक रिश्ते का बेहद अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां खतौली कोतवाली में पिछले दो दिनों से दो लड़कियों के कारण हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बीकॉम की दो छात्राएं समाज और परिवार की बंदिशों को तोड़कर एक-दूसरे के साथ रहने और शादी करने की जिद पर अड़ गईं. आखिरकार कई घंटों की जद्दोजहद और कुछ खास शर्तों के बाद यह मामला शांत हुआ.

जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्राएं खतौली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं. दोनों ने साथ में बीकॉम की पढ़ाई की है. करीब तीन साल पहले एक शादी समारोह के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, जो धीरे-धीरे गहरी दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. दोनों ने भविष्य में एक-दूसरे के साथ ही जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया था.

लड़कों से शादी का किया विरोध, तब खुला राज

परिजनों को इस बात की भनक तब लगी जब उन्होंने दोनों बेटियों के लिए लड़कों के रिश्ते देखने शुरू किए. दोनों ही छात्राएं हर बार शादी के लिए साफ मना कर देती थीं. जब घरवालों ने इस इनकार की वजह जानने की कोशिश की, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. दोनों लड़कियों ने साफ कह दिया कि वे किसी लड़के से नहीं, बल्कि आपस में ही शादी करेंगी. दोनों के ही परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे.

दो दिनों तक कोतवाली में डटी रहीं छात्राएं

घर में बढ़ते दबाव को देखकर सोमवार शाम यह पूरा मामला खतौली कोतवाली पहुंच गया. पुलिस और परिजनों ने दोनों को काफी समझाने की कोशिश की. सोमवार रात को तो पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों को घर भेज दिया, लेकिन मंगलवार सुबह दिन निकलते ही दोनों छात्राएं फिर से कोतवाली आ धमकीं और साथ रहने की जिद पर अड़ गईं.

ये भी पढ़ें: काला-काला कहती है पत्नी, शौक भी इतने महंगे कि, पति-सास ने रो-रोकर SP को सुनाई आपबीती, सबूत भी दिखाया

शर्तों के साथ घर लौटने पर बनी सहमति

कोतवाली में कई घंटों तक चली काउंसिलिंग और मान-मनौव्वल के बाद, दोनों छात्राओं ने अपने-अपने परिजनों के सामने कुछ शर्तें रखीं. बेटियों के अड़ियल रुख और भविष्य को देखते हुए परिजनों को न चाहते हुए भी उन शर्तों पर सहमति जतानी पड़ी. इसके बाद दोनों छात्राएं अपने परिवार के साथ घर लौटने को राजी हुईं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दो बालिग लड़कियों के समलैंगिक रिश्ते से जुड़ा था. दोनों को कानून और सामाजिक पहलुओं को समझाते हुए फिलहाल आपसी सहमति से परिजनों के साथ भेज दिया गया है. पुलिस ने साफ किया है कि यदि भविष्य में दोनों परिवारों या लड़कियों के बीच दोबारा कोई विवाद होता है, तो उनकी प्रोफेशनल काउंसिलिंग करवाई जाएगी.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button

‘शादी करूंगी तो सहेली से ही…’, यूपी में दो लड़कियों की गजब लव स्टोरी, जिद के आगे परिवार को माननी पड़ीं शर्तें


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button