UP News: अयोध्या में युवती का मर्डर, गांव के बाहर मिला अर्धनग्न शव, गांववाले बोले- रेप के बाद हुई हत्या – INA

UP News: अयोध्या में युवती का मर्डर, गांव के बाहर मिला अर्धनग्न शव, गांववाले बोले- रेप के बाद हुई हत्या – INA

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक युवती का शव अर्धनग्न हालात में खेत में पड़ा हुआ मिला है. युवती का शव मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में गांव वाले, परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही परिजन की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू की गई है.

अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के पलिया शाहाबादी गांव रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव की ही एक युवती का खेत में पड़ा हुआ मिला. शव को देखते ही गांव के एक किसान ने उसे पहचान लिया. उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों की दी. सूचना लगते ही पुलिस और परिजनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में गांव वाले भी मौके पर पहुंच गए. खेत में शव अर्धनग्न हालात में पड़ा हुआ था.

गले में लिपटी मिली सलवार

सलवार युवती के गले में लिपटी हुई थी, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गला घोंटकर हत्या की गई है. इस मामले गांव के लोग रेप के बाद हत्या कर शव खेत में फेंके जाने की आशंकाजता रहे हैं. सूचना मिलते ही FSL की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी. फॉरेंसिक टीम ने सबूतों को इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने युवती के प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है.

आरोपी की तलाश में पुलिस

आरोपी प्रेमी की पहचान आलोक निषाद के तौर पर हुई है, जो कि इनायतनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया रहा है. आरोपी की गिरफ्तारी के एक टीम का गठन किया है. यह टीम उसके संभावित ठिकानों की लगातार छापेमारी कर रही है. घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि रविवार सुबह कैंट थाना पुलिस को एक युवती का शव गांव के बाहर खेत में मिलने की सूचना मिली थी.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. परिजन की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

अयोध्या में युवती का मर्डर, गांव के बाहर मिला अर्धनग्न शव, गांववाले बोले- रेप के बाद हुई हत्या




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button