UP News: बागपत में मामूली विवाद ने लिया उग्र रूप, खूब चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर; पुलिस तैनात – INA


उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में बाम गांव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो पक्षों में खूब लाठी-डंडे चल रहे हैं. यही नहीं, लोगों ने ईंट और पत्थर भी खूब चलाया. बताया जा रहा है कि यह विवाद बच्चों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बड़ों तक पहुंच गया और दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले. इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं. वायरल वीडियो एक मिनट 4 सेकंड का है, जिसमें महिलाएं भी ईंट-पत्थर बरसाती नजर आ रही हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, मामूली तकरार ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से लोग लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए. गांव में हुए इस बवाल का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं भी झगड़े में शामिल हो गईं और पुरुषों के साथ मिलकर पत्थरबाजी करने लगीं.
ईंट-पत्थरों की बौछार के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद लोग जान बचाकर भागते नजर आए. घटना के दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है. हालांकि अब तक घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. गांव वालों का कहना है कि झगड़ा बच्चों के बीच खेल-खेल में हुई कहासुनी से शुरू हुआ था, लेकिन जल्द ही यह विवाद परिवारों और फिर पूरे मोहल्ले में फैल गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बड़ौत कोतवाली पुलिस का कहना है कि मारपीट और पथराव की घटना गंभीर है और वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
बागपत में मामूली विवाद ने लिया उग्र रूप, खूब चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर; पुलिस तैनात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











