UP News: बरेली में दंगों के आरोपियों ने पुलिस के सामने जोड़े हाथ, मांगी माफी… तौकीर समेत 27 को भेजा जेल – INA

UP News: बरेली में दंगों के आरोपियों ने पुलिस के सामने जोड़े हाथ, मांगी माफी… तौकीर समेत 27 को भेजा जेल – INA

उत्तर प्रदेश के बरेली हिंसा के आरोपी रोते और हाथ जोड़ते हुए नजर आए. पुलिस पर पथराव करने वाले दंगाइयों को बरेली की कोतवाली पुलिस ने ऐसा सबक सिखाया कि अब वो माफी मांगते दिख रहे हैं. एसपी सिटी मानुष पारीक ने बरेली हिंसा के तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोतवाली और बारादरी पुलिस ने 15 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अब तक मौलाना तौकीर रजा समेत 27 लोगों को जेल भेज चुकी है.

वहीं, पुलिस ने रविवार को तौकीर रजा के मददगारों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. रविवार को 3 होटलों को भी सील कर दिया गया है. पुलिस ने कोहिनूर अदनान उर्फ हसन, साहिल, सईद अहमद, जुबैर कुरैशी पुत्र, सलमान, अफरोज, तकीम अरहान, अहमद रजा, मोहम्मद फरहान रज़ा, अदनान रजा, मोईन उर्फ चोटी और फैजुल नबी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इनके पास से तमंचे, कारतूस, ईंट-पत्थर और जूते-चप्पल बरामद हुए हैं.

CM योगी के निर्देश के बाद कार्रवाई

शुक्रवार 26 सितंबर 2025 को हुई हिंसा के बाद सीएम योगी ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. जिसके बाद बरेली पुलिस प्रशासन ने दंगाइयों पर शिकंजा कसना शुरू किया. पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है. कोतवाली पुलिस ने 13 और बारादरी पुलिस ने 2 उपद्रवियों को रविवार को जेल भेज दिया. शुक्रवार 26 सितंबर 2025 को बरेली में जुमा की नमाज के बाद आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आ गए.

पुलिस पर पथराव

लोगों के हाथों में आई लव मोहम्मद के पोस्टर थे. खलिल तिराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था. तभी भीड़ ने इस्लामिया ग्राउंड जाने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो भीड़ हिंसक हो गई. पहले पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई और फिर पथराव शुरू हो गया. इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर सभी को खदेड़ दिया.

बीडीए ने शिकंजा कसना शुरू किया

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अब दंगे के मास्टर माइंड तौकीर रजा के करीबियों और उसे शरण देने वालों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. बीडीए की टीम ने रविवार को तौकीर रजा के दोस्त फहत के स्काईलार्क, फहम लॉन और फ्लोरा गार्डन को सील कर दिया है. बीडीए वीसी आईएएस मणिकंदन ए ने कहा कि ये अवैध तरीके से बने है. इसलिए सीलिंग की कार्यवाही की गई है.

बरेली में दंगों के आरोपियों ने पुलिस के सामने जोड़े हाथ, मांगी माफी… तौकीर समेत 27 को भेजा जेल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button