UP News: दिल्ली में आज भी तेज बारिश का अलर्ट, पूरा दिन छाए रहेंगे मेघ… UP-बिहार में भी बरसेंगे बादल, जानें अपने इलाके का हाल – INA

UP News: दिल्ली में आज भी तेज बारिश का अलर्ट, पूरा दिन छाए रहेंगे मेघ… UP-बिहार में भी बरसेंगे बादल, जानें अपने इलाके का हाल – INA

दिल्ली में बुधवार को सुबह ही अंधेरा छा गया और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली. अब आज भी मौसम विभाग की ओर से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. दिल्ली में पूरे हफ्ते बारिश का अलर्ट है. इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान का है.

दिल्ली के साथ-साथ कई और राज्यों में भी बारिश का दौर जारी है. 24 जुलाई को तेलंगाना, कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है. 24 से 29 जुलाई के दौरान केरल और माहे, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 24 से 27 जुलाई के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज रफ्तार से हवाए चलने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना में बारिश होने की संभावना है.

इन इलाकों में बारिश की संभावना

24 और 25 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के कोंकण और घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 24 से 29 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 27 से 28 जुलाई को गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

24 से 28 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 24 से 28 जुलाई के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है. 26 और 28 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी क्षेत्र में बारिश हो सकती है.

हिमालयी और मैदानी इलाकों का मौसम

24 और 25 जुलाई को जम्मू और कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 27 से 29 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली में आज भी तेज बारिश का अलर्ट, पूरा दिन छाए रहेंगे मेघ… UP-बिहार में भी बरसेंगे बादल, जानें अपने इलाके का हाल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button