UP News: दिल्ली में आज जमकर बरसेंगे बदरा, UP के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड का क्या है हाल? – INA


पूरे देश में इन दिनों मानसून की बरसात हो रही है. देश के कई भागों में भारी बारिश के कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. देश भर में नदियां उफान मार रही हैं. देश की राजधानी में रुक-रुक कर बरसात हो रही है, लेकिन उमस ने यहां लोगों का बुरा हाल कर रखा है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज दिल्ली में गरज के साथ अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है.
इतना ही नहीं देश की राजधानी में बरसात का दौर 25 तारीख तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. बीते कल यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतमम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा. ये 25.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. वहीं आज राजधानी में अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
यूपी के इन जिलो में भारी बारिश
उत्तर प्रदेश में मौसम ये यू-टर्न ले लिया है. आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बरसात देखने को मिल सकती है. आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
बिहार में मौसम ने ली करवट
बिहार में फिर से मौसम करवट बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया और सहरसा में हल्की से मध्यम बरसात देखने को मिल सकती है. बिहार के कई जिलों के लिए आज येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
इन राज्यों बारिश का दौर
मौसम विभाग ने बताया कि 22 से 26 जुलाई के बीच पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम में भारी बारिश का दौर रहने वाला है. इस मानसून राजस्थान में भारी से अत्यंत भारी बारिश देखने को मिली है. हालांकि आज राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश मेंझमाझम बारिश हो सकती है. तेलंगाना के कुछ भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है.
कैसा है पहाड़ों पर मौसम?
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो वहां पर रह रहकर भारी बरसात हो रही है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हिमाचल के अलग-अलग इलाकों में 21 से 23 जुलाई तक भारी बरसात हो सकती है. आज हिमाचल में यलो और अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें:दिल्ली: स्वरूप नगर में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरी, 5 मजदूर घायल
दिल्ली में आज जमकर बरसेंगे बदरा, UP के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड का क्या है हाल?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










