UP News: कानपुर के इस अस्पताल में भी अवैध किडनी ट्रांसप्लांट, इलाज के दौरान हुई थी महिला की मौत – INA

उत्तर प्रदेश के कानपुर के किडनी रैकेट मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहा हैं. जांच में सामने आया है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम में स्थित कानपुर मेडिलाइफ हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान एक महिला की हालत काफी बिगड़ गई थी. उसे तुरंत दिल्ली के एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आरोपियों ने बहुत ही शातिर तरीके से पूरे मामले को दबा दिया था.
जानकारी के अनुसार, कानपुर के केशवपुरम इलाके में स्थित मेडिलाइफ अस्पताल में कुछ महीनों पहले एक महिला को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए भर्ती कराया गया था. इस दौरान महिला की हालत अचानक बिगड़ने लगी. आनन-फानन में उसे दिल्ली के मैक्स में भर्ती कराया गया, जहां गलती जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला का गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन हुआ है. डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई.
8 लोग अरेस्ट
इस बात का खुलासा कानपुर से गिरफ्तार पांच डॉक्टरों और दलाल शिवम अग्रवाल की निशानदेही पर ओटी टेक्नीशियन कुलदीप और राजेश के मोबाइल से हुआ है. इस मामले में अब तक 8 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं. मामले में आगे भी कई लोगों की गिरफ्तारी और कई हैरान करने वाले खुलासे हो सकते हैं. बता दें कि तीन महीने पहले ही मेडिलाइफ अस्पताल सील हो चुका है. बिना लाइसेंस के ही अस्पताल चल रहा था.
फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस
फिलहाल अस्पताल के तीन पार्टनर फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं. महिला की मौत के मामले में सामने आया है कि जिसे सर्जन समझकर ऑपरेशन कराया गया था. वह डॉक्टर नहीं, बल्कि OT टेक्नीशियन था. शिवम अग्रवाल के मोबाइल फोन से मिली कॉल रिकॉर्डिंग से इसका पता चला है. पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि रावतपुर क्षेत्र में पिछले दिनों में प्राइवेट अस्पतालों में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त से संबंधित प्रकरण में अब तक 08 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.
जांच में एक विदेशी महिला की संलिप्तता एवं एक महिला की मृत्यु से जुड़े तथ्य भी सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है. अहूजा अस्पताल के अलावा ‘मेडि लाइफ’ अस्पताल का नाम भी सामने आया है, जहां से संबंधित डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
कानपुर के इस अस्पताल में भी अवैध किडनी ट्रांसप्लांट, इलाज के दौरान हुई थी महिला की मौत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


