UP News: यूपी में 13 लाख गाड़ियों के चालान होंगे माफ, आपका होगा या नहीं… यहां कर लें चेक – INA

UP News: यूपी में 13 लाख गाड़ियों के चालान होंगे माफ, आपका होगा या नहीं… यहां कर लें चेक – INA

उत्तर प्रदेश में अगर आप गाड़ी चला रहे और भारी-भरकम चालान कट गया है तो टेंशन लेने की कोई बात नहीं है. परिवहन विभाग ने ऐसे वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है. अब इन लोगों को चालान का एक रुपए भी नहीं देना होगा. परिवहन विभाग ने इनकी गाड़ियों के काटे गए चालान को पूरी तरह से माफ कर दिया है. इस फैसले से यूपी में कुल 12.93 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा. परिवहन विभाग ने चालान माफ करने का ये पूरा प्रोसेस शुरू कर दिया है. कुल 30 दिन का समय लगेगा, जिसके बाद चालान को लेकर टेंशन फ्री हो जाएंगे.

दरअसल, अभी तक भारी भरकम चालान की वजह से वाहन मालिकों को अपने वाहनों सेल करने में प्रॉब्लम हो रही थी. कई-कई गाड़ियां तो ऐसी थीं, जिन पर एक से दो लाख तक का चालान पेंडिंग था. ऐसे में इन गाड़ियों को कोई खरीदता नहीं था. परिवहन विभाग के इस फैसले से वाहन मालिकों को फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) जैसी परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी. परिवहन विभाग का प्रोसेस कंपलीट होने के बाद गाड़ी मालिक परिवहन पोर्टल पर अपनी चालान स्थिति की जांच भी कर सकेंगे.

किसका होगा माफ?

परिवहन विभाग का यह फैसला उन वाहन चालानों को माफ करने के लिए लिया गया है, जो 31 दिसंबर 2021 तक कोर्ट में लंबित थे या जिनकी समय-सीमा पार हो चुकी थी और वे कोर्ट नहीं भेजे गए.

Up Transport Department News

किन वर्षों के चालान होंगे माफ?

परिवहन विभाग ने 2017 से 2021 के बीच जारी गैर-कर ई-चालानों को दो श्रेणियों में निस्तारित करने का निर्णय लिया है.

  • 1- कोर्ट में लंबित चालान- इन्हें पोर्टल पर Disposed Abated के रूप में दर्ज किया जाएगा.
  • ऑफिस लेवल पर लंबित और समय-सीमा पार कर चुके चालान- इन्हें Closed Time-Bar (Non-Tax) श्रेणी में दिखाया जाएगा.

कितने दिन में पूरी होगी प्रक्रिया?

यूपी परिवहन विभाग ने इस प्रक्रिया को 30 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए हर हफ्ते प्रगति रिपोर्ट डैशबोर्ड पर अपलोड होगी.

अभी तक कितने लोगों का हो चुका माफ?

आंकड़ों के अनुसार, 2017 से 2021 के बीच कुल 30.52 लाख ई-चालान जारी किए गए थे. इनमें से 17.59 लाख का निस्तारण पहले ही हो चुका है, जबकि 12.93 लाख चालान लंबित थे. इनमें 10.84 लाख चालान कोर्ट में और 1.29 लाख ऑफिस लेवल पर पेंडिंग थे.

यूपी में 13 लाख गाड़ियों के चालान होंगे माफ, आपका होगा या नहीं… यहां कर लें चेक




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button