UP News: वृंदावन में दो दिनों तक गाड़ियों की एंट्री बैन, जानें कहां मिलेगी पार्किंग और कैसा रहेगा रूट प्लान – INA


25 जुलाई की शाम से 27 जुलाई तक वृंदावन में वाहनों की एंट्री बंद रहेगी. हर साल की तरह इस साल भी वृंदावन में हरियाली तीज के मौके पर ठाकुर बाँके बिहारी जी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने वाली है. इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. बाँके बिहारी के दर्शन को आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वार रूट का डायवर्जन कर रहा है.
हरियाली तीज के अवसर पर ठाकुर बाँके बिहारी जी के दर्शन करने आने वाले लोगों के लिए पर्किंग, सुरक्षा एवं आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखा जा रहा है. हरियाली तीज के मौके पर वृंदावन के कई रास्तों को बंद किया जाएगा और शहर के बाहर कई स्थानों पर पर्किग की व्यवस्था की जाएगी.
ये रास्ते रहेंगे बंद
1.छटीकरा से कस्वा वृन्दावन की ओर भारी / कॉमर्शियल गाड़ियां बंद रहेंगी.
2.छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे किसी प्रकार की गाड़ियां नहीं जा सकेगी.
3.वैष्णोदेवी पार्किंग से सभी प्रकार के भारी गाड़ियां बड़ी बसे एवं छोटी बसे वृन्दावन की ओर पूरी तरह बंद रहेगी.
4.रुकमणि बिहार गोलचक्कर से वृन्दावन की ओर सभी प्रकार के भारी गाड़ियां पूरी तरह बंद रहेगी. आवश्यकतानुसार चार पहिया गाड़ियां भी बंद किये जाएगी.
5.मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ सैया से आगे सभी प्रकार के (भारी / चार पहिया ) गाड़ियां बंद रहेंगी.
6.वृन्दावन कट , पानीगांव से वृन्दावन की ओर सभी प्रकार के भारी गाड़ियां पूरी तरह बंद रहेंगी.
7.पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर वृन्दावन के लिए सभी प्रकार के गाड़ियां बंद रहेंगी.
8.पानीगांव चौराहा से सौ-सैया कस्वा वृन्दावन की ओर सभी प्रकार के भारी गाड़ियां पूरी तरह बंद रहेगी.
9.जैत गांव कट से एनएच-19 से तथा परिक्रमा मार्ग कट एनएच -19 से भारी गाड़ियां / हल्के गाड़ियां सुनरख रोड / वृन्दावन की ओर कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगी.
10.गोकुल रेस्टोरेन्ट व मसानी चौराहा से कस्वा वृन्दावन की ओर समस्त प्रकार के भारी गाड़ियां पूरी तरह बंद रहेंगी.
11.परिक्रमा मार्ग पर सभी प्रकार के टैम्पो / ई-रिक्शा बंद रहेगी.
12.कैलाश नगर चौराहा / चामुण्डा देवी कट से वृन्दावन की ओर सभी प्रकार के चार पहिया गाड़ियां , टेम्पो / ई-रिक्शा बंद रहेगी.
13.इलैक्ट्रिक बस छटीकरा / सौ-सैया से कस्वा वृन्दावन की ओर बंद रहेगी.
14.मथुरा की ओर से वृन्दावन की ओर जाने वाले टैम्पो / ई-रिक्शा ट्रैफिक के दबाब को देखते हुए आईटीआई पार्किंग से गाड़ियों को बंद किया जा सकेगा.
कहां-कहां होगी पार्किग
मथुरा से वृन्दावन
1. पागल बाबा पार्किंग
2. आईटीआई पार्किंग
3. सौ-सैया पार्किंग
सौ-सैया से वृन्दावन कट यमुनाएक्सप्रेस-वे
1. टी.एफ.सी. पार्किंग
2. मण्डी पार्किंग
3. पवनहंस हैलीपैड के सामने पार्किंग
4. चौहान पार्किंग (पानीघाट तिराहा )
5. चौधरी पार्किंग
6. पशुपैठ पार्किंग
7. दारुख पार्किंग
8. 100 मीटर पहले राधेराधे धर्मकांटा के पास
9. पैराग्लाइडिंग पार्किंग
10. भोपत ढावा के पास पार्किंग
11. श्रीजी प्राईवेट पार्किंग
12. शिवाढावा पार्किंग
13. एम.वी.डी.ए. पार्किंग
वृन्दावन से रामताल रोड
1. सुनरख मोड प्रेम मन्दिर तिराहा के पीछे पार्किंग
2. सिंह पार्किंग हरेकृष्णा ओर्चिड
3. कुंज बिहारी पार्किंग रामताल रोड
4. गणेश सिटी पार्किंग
5. रामताल रोड ओमेक्स कट के पास पार्किंग
वृन्दावन से छटीकरा रोड
1. वैष्णोदेवी पार्किंग (बसो के लिए)
2. प्रियाकान्तजू मन्दिर पर पार्किंग
3. रॉयलभारती मोड पार्किंग
4. घनश्याम पार्किंग (बांकेविहारी पार्किंग )
5. डी0के0 पार्किंग
6. मल्टीलेवल पार्किंग
7. अन्नपूर्णा पार्किंग (मल्टीलेवल के सामने)
सौ-फुटा से प्रेम मन्दिर नन्दनवन रोड
1. गौरी गोपाल पार्किंग
2. सिंह पार्किंग प्रेम मन्दिर के सामने मो0सा0 के लिए
3. शर्मा पार्किग मो0सा0 के लिए
4. डी0के0 पार्किंग रॉयल भारती के सामने
हरियाली तीज के मौके पर वृन्दावन में इन सभी प्रतिबन्धों के अलावा फायर सर्विस / एम्बूलेन्स एवं इमरजेन्सी गाड़ियां के लिए आवागमन खुला रहेगा.
वृंदावन में दो दिनों तक गाड़ियों की एंट्री बैन, जानें कहां मिलेगी पार्किंग और कैसा रहेगा रूट प्लान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










