UP News: 18 लाख का बीमा, गांव में अफेयर… बेटे का मर्डर करवाकर हाईवे किनारे फिंकवाई लाश; कानपुर की कातिल मां की कहानी – INA


उत्तर प्रदेश के कानपुर में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने अपने ही बेटे की हत्या करवा दी. वजह 18 लाख रुपये का बीमा और उसका अवैध संबंध था. महिला ने अपने प्रेमी से बेटे की हत्या कराई और घटना को हादसे का रूप देने के लिए शव को हाईवे पर फिंकवा दिया. पुलिस ने जब आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा, तो पूरा सच सामने आया.
यह घटना वारदात कानपुर देहात के अंगदपुर बरौर गांव की है. गांव के रहने वाले 23 वर्षीय प्रदीप शर्मा की लाश 27 अक्टूबर को औरैया-कानपुर हाईवे के किनारे संदिग्ध हालात में मिली थी. शुरुआत में यह मामला सड़क हादसा लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद पुलिस को शक हुआ कि युवक की हत्या की गई है.
प्रेमी मनीष पर अपहरण और हत्या का आरोप
पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए. प्रदीप के दादा जगदीश नारायण ने तहरीर देकर गांव के ही ऋषि कटियार उर्फ रीशू और उसके भाई मयंक उर्फ मनीष पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की. मंगलवार रात दुर्वाषा आश्रम निगोही के पास पुलिस की दोनों आरोपियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें ऋषि के पैर में गोली लगी और दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ में दोनों ने जो कहानी बताई, उसे सुन पुलिस भी हैरान रह गई. उन्होंने बताया कि प्रदीप की मां के मनीष से अवैध संबंध थे. प्रदीप को इन संबंधों के बारे में पता चल गया था, और वह इसका विरोध कर रहा था. यही बात मां को नागवार गुजरी. उधर, प्रदीप के नाम पर 18 लाख रुपये की तीन बीमा पॉलिसियां थीं. बीमा की रकम और प्रेमी को पाने की लालच में मां ने बॉयफ्रेंड मनीष के साथ मिलकर बेटे को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.
युवक की गला दबाकर हत्या
27 अक्टूबर को दोनों भाई प्रदीप को अपने साथ कार में मुंगीसापुर ले गए. रास्ते में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को औरैया-कानपुर हाईवे पर फेंक दिया, ताकि मामला सड़क हादसे का लगे. इसके बाद वे फरार हो गए. एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि ऋषि कटियार के खिलाफ झांसी और बरौर में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. वह एक शातिर अपराधी है. उन्होंने कहा कि जांच में प्रदीप की मां की भूमिका भी स्पष्ट हो चुकी है, इसलिए उसे भी जल्द ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी.
18 लाख का बीमा, गांव में अफेयर… बेटे का मर्डर करवाकर हाईवे किनारे फिंकवाई लाश; कानपुर की कातिल मां की कहानी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










