UP News: International Women Day 2026: काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं को फ्री में मिलेगा VIP दर्शन, नहीं देने होंगे एक भी रुपये – INA

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की है. 8 मार्च 2026 को काशी विश्वनाथ धाम में सभी महिलाओं को निःशुल्क वीआईपी दर्शन की सुविधा दी जाएगी. इसके तहत जिस दर्शन के लिए आमतौर पर 300 रुपये का टिकट लगता है, उस वीआईपी दर्शन के लिए महिलाओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.
मंदिर प्रशासन के अनुसार, पिछले दो वर्षों से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यह पहल की जा रही है और इस साल इसका तीसरा आयोजन होगा.काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं और मातृशक्ति के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है.
इस व्यवस्था के तहत द्वार संख्या 4-बी से सभी महिलाओं को, चाहे वह वाराणसी की निवासी हों या बाहर से आई हों, निःशुल्क प्रवेश देकर भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन कराए जाएंगे.
इन महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
मंदिर प्रशासन ने यह भी बताया कि गोद में बच्चों को लेकर आने वाली महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा, चाहे बच्चा लड़का हो या लड़की. इस सुविधा के लिए किसी प्रकार का टिकट या शुल्क नहीं लिया जाएगा.
क्या है समय?
मंदिर प्रशासन के अनुसार सुबह 4 से 5:00 बजे तक और शाम 4 से 5 बजे तक का समय काशीवासियों के लिए आरक्षित रहेगा और इस दौरान पहले की तरह विशेष दर्शन व्यवस्था जारी रहेगी. इसके अलावा बाकी समय में सभी महिलाओं को द्वार संख्या 4-बी से निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा.मंदिर प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मान देना और उन्हें विशेष सुविधा प्रदान करना है.
ऐसे बुक होता है VIP दर्शन के लिए टिकट
काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. लंबी कतारों से बचने के लिए मंदिर प्रशासन ने सुगम दर्शन की सुविधा शुरू की है, जिसके तहत श्रद्धालु ऑनलाइन टिकट बुक कर आसानी से दर्शन कर सकते हैं.
मंदिर में सामान्य दर्शन के लिए लंबी लाइन लगती है, लेकिन यदि श्रद्धालु जल्दी और सुगमता से दर्शन करना चाहते हैं तो वह 300 रुपये का सुगम दर्शन टिकट ले सकते हैं. श्रद्धालु मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट shrikashivishwanath.org पर जाकर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. वेबसाइट पर लॉगिन कर श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार तारीख और समय तयकर टिकट बुक कर सकते हैं.
International Women Day 2026: काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं को फ्री में मिलेगा VIP दर्शन, नहीं देने होंगे एक भी रुपये
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



