UP News: Kanwar Yatra 2025: UP के इन जिलों में 16 जुलाई से स्कूल बंद, 8 दिन रहेगी छुट्टी; क्यों लिया गया ये फैसला? – INA

UP News: Kanwar Yatra 2025: UP के इन जिलों में 16 जुलाई से स्कूल बंद, 8 दिन रहेगी छुट्टी; क्यों लिया गया ये फैसला? – INA

दिल्ली, यूपी, राजस्थान और हरियाणा से बड़ी संख्या में कांवड़िए जल लेने के लिए हरिद्वार निकल गए हैं. वहीं, कुछ जल लेकर वापस लौट रहे हैं. कांवड़ मार्ग पर शिव भक्तों की संख्या लगातार बढ़ने लगी हैं. इसी चलते मेरठ और मुजफ्फरनगर के सभी स्कूलों में आठ दिनों की छुट्टी का ऐलान किया गया है. यह आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को भेज दिया गया है. शिवरात्रि के बाद छात्र पहले की तरह स्कूल जा सकेंगे.

हिंदू धर्म के सबसे पवित्र महीने सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो गई है. इन दिनों बड़ी संख्या में शिव भक्त पवित्र नदियां से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा सहित देश के कई हिस्सों बड़ी सख्या में कांवड़ियां जल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं. इसी के चलते कांवड़ मार्ग पर शिव भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगी है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरिद्वार के रास्ते आने वाले उत्तर प्रदेश के दो जिलों में स्कूली बच्चों की छुट्टी का फैसला लिया गया है.

मेरठ-मुजफ्फरनगर में बंद रहेंगे स्कूल

16 से लेकर 23 जुलाई यानी 8 दिनों तक मेरठ और मुजफ्फरनगर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. मेरठ के डीएम डॉ. वीके सिंह ने बताया कि 16 से लेकर 23 जुलाई तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. 23 जुलाई को शिवरात्रि है, इसके बाद स्कूल खोले जाएंगे. मुजफ्फरनगर में भी जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को 23 जुलाई तक बंद रखने का फैसला लिया है.

‘आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई’

मुजफ्फरनगर के डीएम के आदेश के बाद डीआईओएस ने सभी स्कूलों को स्कूल बंद रखने के आदेश भेज दिए हैं. डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मध्यनजर स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत परिषदीय, माध्यमिक, डिग्री और तकनीकी बोर्ड की शिक्षण संस्थाएं 16 से 23 जुलाई तक बंद रहेंगी. इसी के साथ यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर भी आदेश लागू रहेगा. आदेश के बावजूद सरकारी और गैर सरकारी स्कूल खुले मिलते हैं, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.

Kanwar Yatra 2025: UP के इन जिलों में 16 जुलाई से स्कूल बंद, 8 दिन रहेगी छुट्टी; क्यों लिया गया ये फैसला?




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button