UP News: कपसाड़ कांड के आरोपी पारस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, एसीजेएम कोर्ट में हुई थी पेशी – INA


उत्तर प्रदेश के मेरठ में दलित महिला की हत्या कर उसकी बेटी को अगवा करने के मामले में एसीजेएम की कोर्ट ने आरोपी पारस राजपूत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. मेरठ पुलिस ने लड़की और आरोपी को 5 दिन बाद शनिवार शाम रुड़की से बरामद किया था. फिलहाल युवती कोर्ट में बयान दर्ज नहीं होने तक नारी निकेतन में रहेगी. पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं.
पारस राजपूत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मेरा पिछले 3 साल से कपसाड़ गांव की रहने वाली युवती से अफेयर चल रहा था, 5 दिन पहले घटना के दिन लड़की की मां ने देख लिया था. पूर्व में इस मामले में दो बार पंचायत भी हो चुकी है. जिसमें लिखित में समझौता भी हुआ, मामला अलग-अलग बिरादरी से था. इसलिए युवक की बिरादरी के कुछ लोगों ने लड़की के परिवार के लोगों को यह बताया था कि इसकी दूसरी जगह शादी कर दी जाए, इससे गांव की बदनामी होने से बच जाएगी.
पारस युवती से करना चाहता था शादी
इसके लिए 50,000 रुपये भी दिए गए थे. अब परिजनों ने युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया था, जबकि पारस राजपूत इसी लड़की से शादी करना चाह रहा था. आरोप है कि पांच दिन पहले युवती को अपने साथ ले जाने के दौरान पारस ने उसकी मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई. परिजन और गांव वालों ने महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया आरोपी
घटना के बाद से ही परिजन, स्थानीय लोगों और नेताओं में काफी गुस्सा है. वह आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पिछले पांच दिनों से पुलिस युवती और पासर सोम को तलाश रही थी. शनिवार शाम पुलिस की यह खोज रुड़की में जाकर खत्म हो गई. पुलिस ने दोनों को यहां से बरामद कर लिया. मेरठ की एसीजेएम कोर्ट ने पारस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है.
अभी तक की पुलिस की जांच-पड़ताल और पूछताछ में सामने आया है कि लड़की अपनी मर्जी से पारस के साथ गई थी. सूत्र के अनुसार, युवती ने कोर्ट में बताया है कि मैं बालिग हूं. कोर्ट में 183 के बयान होने तक वह फिलहाल नारी निकेतन में रहेगी.
कपसाड़ कांड के आरोपी पारस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, एसीजेएम कोर्ट में हुई थी पेशी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










