UP News: जेब पर भारी काशी की देव दीपावली… होटल के रेट बढ़े 300% तो नाव के तीन गुना बढ़े दाम, जानें कितने का होगा कारोबार – INA

UP News: जेब पर भारी काशी की देव दीपावली… होटल के रेट बढ़े 300% तो नाव के तीन गुना बढ़े दाम, जानें कितने का होगा कारोबार – INA

5 नवंबर को काशी की देव दीपावली पर नया रिकॉर्ड बनने की पूरी संभावना है और ये रिकॉर्ड सिर्फ पर्यटकों की संख्या या दीयों के लिहाज से ही नहीं बल्कि होटलों के किरायों और नावों और बजड़ों के किरायों तक पर बनने की संभावना है. वाराणसी में पांच सितारा होटल से लेकर साधारण होटल,लॉज/धर्मशाला और होम स्टे तक सब फुल हैं.

देव दीपावली के दिन वाराणसी में होटलों में रुकने का किराया दुबई से भी ज्यादा है. वाराणसी में देव दीपावली के दिन होटलों के टैरिफ में साधारण दिनों के मुकाबले तीन गुना तक का इजाफा देखने को मिल रहा है. गंगा किनारे के होटलों में ये सबसे ज्यादा बढ़ा हुआ है. होटल इंडस्ट्री से जुड़े शैलेश त्रिपाठी बताते हैं कि दुबई में तीन सितारा होटलों का टैरिफ करीब 8500/- रुपये है जबकि देव दीपावली पर वाराणसी में उसी लेवल के होटल आपको 12000/- से 15000/- के बीच मिलेंगे. दुबई में पांच सितारा होटल के एक दिन का किराया 15000/- से 25000/- के बीच है जबकि देव दीपावली पर वाराणसी में उसी स्तर के होटल का टैरिफ़ 30,000 से 35000/- के बीच है.

Varanasi 1

तीन गुना तक बढ़े होटलों के दाम

वाराणसी टूरिज़्म एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर अजय सिंह बताते हैं कि होटलों के टैरिफ में एवरेज 3 गुना तक की वृद्धि देखने को मिलती है. शैलेश त्रिपाठी होटलों को केटेगरी वाइज बताते हुए कहते हैं कि वाराणसी में करीब 1200 होटल /लॉज /होम स्टे और धर्मशालाएं हैं. इनमें से पांच और तीन सितारा होटलों की संख्या करीब 30 हैं. इन होटल्स के टैरिफ में 100% से लेकर 200% तक और साधारण होटलों और होम स्टे के टैरिफ़ में 300% तक की बढ़ोत्तरी देव दीपावली पर रहती ही है.

नावों और बजड़ों के दाम भी आसमान पर

शैलेश त्रिपाठी बताते हैं कि यही हाल छोटी नावों और बजड़ों को लेकर भी है. एक चार सदस्यों वाले ग्रुप ने छोटी नाव दो घंटे के लिए 60,000 रुपए की है. 30 से 35 हजार वाले बजड़े दो लाख तक में जबकि बड़ी नावें सवा लाख रुपये में बुक हो रहा है.

बीस लाख दीयों का बनेगा रिकॉर्ड

प्रशासन की तरफ से मण्डलायुक्त एस. राजलिंगम ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा अनुमान है कि इस देव दीपावली पर करीब 20 लाख लोग काशी पहुंचेंगे. इस बार प्रशासन की तरफ से 15 लाख दियों से काशी के घाटों को सजाने का लक्ष्य रखा गया है. काशी के चेत सिंह घाट पर लेजर शो का आयोजन होगा. इसके अलावा गंगा के उस पार दीपक जलाने के साथ साथ ग्रीन क्रैकर्स शो का भी आयोजन किया जाएगा. प्रशासन और समितियों के अलावा कई संस्थान और काशी के स्थानीय लोगों की तरफ से भी बड़ी संख्या में दिए जलाये जाते हैं. इस बार करीब बीस लाख दिए सभी घाटों, जलाशयों, कुंडों और तालाबों को मिलाकर जलेंगे.

Varanasi 2

ऑपरेशन सिंदूर की भी दिखेंगी झलक

इस वर्ष काशी के गंगा घाट पर आयोजित होने वाले देव दीपावली में भारतीय सेना के सौर्य पराक्रम को समर्पित ऑपरेशन सिंदूर की भी झलक देखने को मिलेगी. इसके अलावा ‘जाति धर्म अनेक, हम सनातनी एक’ थीम को भी दर्शाया जाएगा. वहीं काशी के 84 अलग-अलग घाट में भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता की झलक पर्यटक देख सकेंगे.

एक दिन में 300 करोड़ के व्यवसाय का अनुमान

अर्थशास्त्री प्रोफेसर अनूप मिश्रा ने बताया कि देव दीपावली पर पिछले तीन साल के आंकड़ों पर गौर करें तो इस एक दिन में वाराणसी में 300 करोड़ का व्यवसाय होता है. उन्होंने देव दीपावली पर होने वाले बिजनेस को ध्यान में रखकर जो रिसर्च की है उसके मुताबिक दस लाख पर्यटकों की संख्या पर करीब 150 करोड़ का व्यवसाय इस दिन होता है.

  • फूडिंग और लॉजिंग पर करीब 60 करोड़
  • स्नैक्स /लोकल टेस्ट और कुज़ीन पर 5 करोड़
  • लोकल गिफ़्ट आइटम /बनारसी साड़ी /जिआई प्रोडक्ट 60 करोड़
  • बोटिंग पर करीब 12 करोड़
  • पूजन सामग्री और लोकल ट्रांसपोर्टेशन पर करीब 15 करोड़

प्रशासन का अनुमान है कि इस बार 20 लाख पर्यटक पहुंचेंगे तो ये आंकड़ा 300 करोड़ के आसपास बैठेगा. महाकुम्भ में भी 200% का ग्रोथ हर सेक्टर में दिखा था. चूंकि देव दीपावली एक्सक्लुसिव बनारस का ही लाइट फेस्टिवल है तो इस दिन ये आंकड़ा महाकुम्भ से भी ज़्यादा होने का अनुमान है.

जेब पर भारी काशी की देव दीपावली… होटल के रेट बढ़े 300% तो नाव के तीन गुना बढ़े दाम, जानें कितने का होगा कारोबार




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button