UP News: खटारा बस कागज पर फिट, सड़क पर अनफिट: अलीगढ़ में 4 साल की बच्ची की मौत ने खोली RTO और स्कूल प्रबंधन की पोल – INA

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़-कासगंज सीमा से सटे क्षेत्र में 28 फरवरी 2026 को हुआ एक बेहद दुखद और लापरवाही से भरा स्कूल बस हादसा है. ये घटना गंगीरी-कासगंज रोड पर ढोलना इलाके नगला साधु के पास में हुई, जहां एक चलती स्कूल बस का फर्श अचानक टूट गया, जिससे बस में सवार एक छोटी छात्रा नीचे गिर गई और बस के पिछले पहिए के नीचे आकर उसकी मौत हो गई.
अनन्या UKG या छोटी कक्षा की छात्रा थी. वो अपने बड़े भाई के साथ स्कूल माउंट देवा इंटरनेशनल से बस का नंबर UP 81 BT-8873 (स्कूल बस)अपने घर लौट रही थी. बस की हालत जर्जर थी. चलते-चलते अचानक बस का फर्श टूट गया. अनन्या सीट से नीचे सड़क पर गिर गई और बस का पिछला पहिया उसके सिर और छाती पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई.
उसके भाई ने चिल्लाकर ड्राइवर को बस रोकने को कहा, लेकिन ड्राइवर को शुरू में पता नहीं चला. ड्राइवर ने बच्ची को बेहोश समझकर गंगीरी चौराहे पर लाकर उसके परिजनों को बताया. हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने गुस्से में सड़क जाम कर दिया और हंगामा किया. ड्राइवर चंद्रप्रकाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया बस का परमिट समाप्त हो चुका था ओर बीमा नहीं था. बस जर्जर हालत में थी.
बस ड्राइवर को किया अरेस्ट
डीआईजी के दखल के बाद मुकदमा गंगीरी थाने में दर्ज हुआ गंगीरी थाने में अनन्या के पिता की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक अरविंद यादव और ड्राइवर चंद्रप्रकाश के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज. ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया. स्कूल प्रबंधन ने भी 4 स्टाफ को सस्पेंड किया.
किसने-किसने बरती लापरवाही
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर जांच हुई और जांच में पाया गया कि अलीगढ़ की आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह ने स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग नहीं की (जनवरी 2026 में सड़क सुरक्षा माह के निर्देशों की अनदेखी). तत्कालीन संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) चंपालाल (वर्तमान में सिद्धार्थनगर में तैनात) ने जर्जर बस को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया.
रविवार (1 मार्च 2026) को दोनों को निलंबित कर दिया गया और लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया. दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए. परिवहन आयुक्त किंजल सिंह के अनुसार, अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं. इनमें उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) आगरा, एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) अलीगढ़, एआरटीओ कासगंज और अलीगढ़ के यात्रीकर अधिकारी शामिल हैं. इनसे 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है.
जर्जर हालत में थी स्कूल बस
एआरटीओ प्रवेश कुमार की ओर से तहरीर दी गई जिसमें कहा गया कि स्कूल बस अनफिट थी, जिसमें नियमों को पूरा नहीं किया गया था. जर्जर अवस्था में चल रही बस में ही बच्चों को लाया ले जाया जा रहा था. पुलिस ने इस तहरीर को जांच का हिस्सा बनाया है.
स्कूल प्रबंधन और बस चालक पर मामला दर्ज
DSP संजीव तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. स्कूल प्रबंधन और बस चालक पर मामला दर्ज किया गया है. चालक को ढोलना थाने से बुलाकर उसे जेल भेज दिया है. वहीं, स्कूल प्रबंधन को भी जेल भेजा जाएगा. वहीं, आरटीओ की तहरीर पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
खटारा बस कागज पर फिट, सड़क पर अनफिट: अलीगढ़ में 4 साल की बच्ची की मौत ने खोली RTO और स्कूल प्रबंधन की पोल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



