UP News: ललितपुर: सो रहे युवक के ऊपर चढ़ा सांप, 30 मिनट तक मसलता रहा फन, क्या बची जान? – INA


उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक युवक सो रहा था. इस दौरान उसके ऊपर सांप चढ़ा गया. सांप को देख युवक की हालत खराब हो गई. युवक सांप को देखते ही उससे बचने के लिए उसका फन पकड़ लिया और करीब 30 मिनट तक उसे हाथों में मसलता रहा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ममला ललितपुर जिले के मड़ावरा थाना क्षेत्र के तिसगना गांव का है. यहां एक युवक अपने परिजन के साथ स्थानीय अस्पताल पहुंचा और कहने लगा – डॉक्टर साहब बचा लो, मुझे सांप ने काट लिया है. हालांकि डॉक्टरों की टीम ने जांच की तो युवक को सांप या किसी जहरीले कीड़े के काटने की पुष्टि नहीं हुई. युवक का नाम गोविंद बताया जा रहा है. उसकी उम्र 32 साल बताई जा रही है.
युवक ने सांप के मुंह को पकड़ा
युवक के परिजन ने बताया कि वह सो रहा था. इसी दौरान उसके ऊपर सांप चढ़ गया. गोविंद ने डर के मारे सांप के मुंह को पकड़ लिया ताकि सांप हमला ना कर पाए और खुद भी डर से नीचे गिर गया. इस दौरान गोविंद ने लगभग आधे घंटे तक सांप को अपने हाथ में दबाए रखा और इसे मसलता रहा. इस दौरान सांप छटपटाता रहा और फिर कुछ समय में उसकी मौत हो गई.
युवक पूरी तरह स्वस्थ
इस घटना के बाद गोविंद इतना डर गया था कि वह चीखने चिल्लाने लगा, जिसकी वजह से परिवार वालों को लगा कि सांप ने गोविंद को काट लिया है. इसीलिए वह इस तरह चीख रहा है. घबराए परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे और उसे CHC मड़ावरा में भर्ती कराया. डॉक्टरों की टीम ने उसकी जांच की और उसे पूरी तरह स्वस्थ पाया, उन्होंने बताया कि उस पर साप के जहर का कोई असर नहीं है.
ललितपुर: सो रहे युवक के ऊपर चढ़ा सांप, 30 मिनट तक मसलता रहा फन, क्या बची जान?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











