UP News: लखनऊ में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, 5 यात्रियों की मौत; कई गंभीर घायल – INA

UP News: लखनऊ में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, 5 यात्रियों की मौत; कई गंभीर घायल – INA

राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के गोला कुआं रोड पर गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हुआ. एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर मौत हो गई. वहीं कई गंभीर रूप से घायल हो गए. चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी. सूचना मिलते ही काकोरी थाने की पुलिस टीम पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. वहीं घटना का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए.

हरदोई जिले से कैसरबाग बस डिपो की रोडवेज बस लखनऊ आ रही थी. काकोरी थाना क्षेत्र के गोला कुआं रोड पर बस के सामने अचानक से दो बाइक सवार आ गए. बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में बस नीचे गहरी खाई में गिर गई. बस में काफी संख्या में यात्री सवार थे. बस के खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हादसा देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी और खुद राहत-बचाव कार्य में जुट गए.

हादसे में 5 यात्रियों की मौत

जब तक पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब तक स्थानीय लोगों ने काफी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया था. पुलिस ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर घायल यात्रियों को अस्पताल भिजवाया. बताया जा रहा है कि करीब 24 यात्री घायल हुए हैं. इनमें से पांच की मौत हो गई है. वहीं जिन दो बाइकों को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ, वह बाइक सवार भी घायल हो गए. उनका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर ने दी जानकारी

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लखनऊ डीएम विशाल जी, पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर, जॉइंट सीपी ला एंड ऑर्डर बबलू कुमार और मंडलायुक्त रोशन जैकब भी पहुंचीं. पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर ने बताया कि घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला गया और पास के सीएचसी अस्पताल भेजा गया. गंभीर रूप से घायलों को केजीएमयू भेजा गया. हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. जो घायल हैं, उनका इलाज किया जा रहा है.

लखनऊ में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, 5 यात्रियों की मौत; कई गंभीर घायल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button