UP News: लेखपाल साहब तो ‘चरस किंग’ निकले, जमीन नापते-नापते बेचने लगे नशा; UP पुलिस ने धर लिया – INA

UP News: लेखपाल साहब तो ‘चरस किंग’ निकले, जमीन नापते-नापते बेचने लगे नशा; UP पुलिस ने धर लिया – INA

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नशे के खिलाफ पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जिसमें चैकिंग के दौरान 1.140 किलोग्राम चरस बरामद किया गया है. इसकी कीमत इंटरनेशनल मार्किट में लाखों रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने एक महिला तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से एक आरोपी कोई और नहीं, बल्कि निलंबित लेखपाल है. यह चरस तस्करी गैंग का मास्टरमांड बताया जा रहा है.

मुरादाबाद की बिलारी थाना पुलिस ने राम रतन इंटर कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान एक दिल्ली नंबर की कार को रोका, जिसमें दो युवक और एक महिला सवार थी. चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार से 1.140 किलोग्राम चरस और 1220 रुपये बरामद किए गए. गाड़ी के कोई दस्तावेज भी उनके पास नहीं थे. इसलिए पुलिस ने कार को भी मोटर व्हिकल एक्ट के तहत सीज कर लिया है. तस्करों की पहचान निलंबित लेखपाल ललित गौतम चांद, और छाया के तौर पर हुई है.

तस्करी नेटवर्क की तलाश में पुलिस

यह लोग काफी समय से चरस की खरीद-बिक्री के धंधे में शामिल थे. महिला ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसे दोनों युवकों ने मोटे मुनाफे के लिए इस गैरकानूनी काम में रिक्रूट किया था. बिलारी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है. एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. मुरादाबाद पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा सके.

निलंबित लेखपाल चरस तस्करी में अरेस्ट

यह सनसनीखेज कार्रवाई 2 जुलाई 2025 की तड़के स्टेशन रोड पर हुई, जब पुलिस गश्त पर थी. तस्कर ललित गौतम, बदायूं के आवास विकास कॉलोनी का रहने वाले है. बिलारी तहसील में वह राजस्व लेखपाल था. 10 जुलाई 2024 को एक महिला के मुकदमे और विभागीय लापरवाही के चलते उसे निलंबित कर दिया गया था. निलंबन के बाद वह तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध था, लेकिन उसका असली चेहरा अब सामने आया है.निलंबित लेखपाल को ही चरस तस्करी का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.

लेखपाल साहब तो ‘चरस किंग’ निकले, जमीन नापते-नापते बेचने लगे नशा; UP पुलिस ने धर लिया




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button