UP News: Live: दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर 5 बसों में लगी आग, चार लोगों की मौत – INA


दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर अल सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मथुरा जिले के अंतर्गत मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक के बाद एक कई बसें और कारें आपस में टकरा गईं, जिसके बाद वाहनों में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीमें पहुंचीं. SSP श्लोक कुमार ने हादसे में चार लोगों की मौत की बात कही है. साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हैं और आग को बुझाने का कार्य चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे की माइलस्टोन-127 के पास हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. SSP श्लोक कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया- 7 बसें और तीन कारों में आग लगी है. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.
पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं. घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए अस्पतालों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं.
#WATCH | Mathura, UP | Several buses catch fire on the Delhi-Agra Expressway. Casualties feared. Further details awaited. pic.twitter.com/9J3LVyeR3P
— ANI (@ANI) December 16, 2025
यातायात प्रभावित हुआ
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए मार्ग को बंद कर दिया गया और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया गया. आग बुझने और क्षतिग्रस्त बसों को हटाने के बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य किया गया.
हादसे के कारणों की जांच
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इस हादसे ने एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था और बसों की तकनीकी जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- गाड़ियां आपस में टकराईं तो ऐसा लगा जैसे कोई बम विस्फोट हुआ हो. पूरा गांव आनन-फानन में यहां पहुंच गया. घटनास्थल पर चीख-पुकार मची थी. सभी लोगों ने तत्काल मदद की. अभी भी बचाव कार्य जारी है.
Live: दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर 5 बसों में लगी आग, चार लोगों की मौत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











