UP News: लखनऊ: 15 साल से खाली 100 दुकानें बेचेगा LDA, ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर खरीद सकेंगे लोग – INA


लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अब अपनी योजनाओं में लंबे समय से खाली पड़ी दुकानों और भूखंडों को बेचने के लिए नई रणनीति अपनाने जा रहा है. 15 वर्षों से खाली पड़ी 100 से अधिक दुकानों को अब ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर बेचा जाएगा. इस प्रस्ताव को 4 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा. इसके साथ ही, एलडीए 40 से अधिक भूखंडों का लेआउट और भू-उपयोग बदलकर उन्हें आवासीय और व्यवसायिक उपयोग के लिए खोलने की तैयारी में है.
15 साल से खाली दुकानों की बिक्रीशहर की कई आवासीय योजनाओं में एलडीए ने बाजार विकसित किए थे, लेकिन इनमें से 100 से ज्यादा दुकानें पिछले 15 सालों से खाली पड़ी हैं. बार-बार नीलामी के बावजूद ऊंची कीमतों और दुकानों की खराब स्थिति के कारण खरीदार नहीं मिले.
अब एलडीए ने नीलामी प्रक्रिया को छोड़कर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की नीति अपनाने का फैसला किया है. इस कदम से दुकानों की बिक्री को गति मिलने और प्राधिकरण की आय बढ़ने की उम्मीद है. 40 भूखंडों का बदलेगा लेआउटएलडीए अपनी सात आवासीय योजनाओं में खाली पड़े 40 से अधिक भूखंडों का लेआउट और भू-उपयोग बदलने जा रहा है.
ये भूखंड पहले सार्वजनिक सुविधाओं जैसे पोस्ट ऑफिस, फायर स्टेशन, थाने और सामुदायिक केंद्र के लिए आरक्षित थे. हालांकि, संबंधित विभागों द्वारा इनका उपयोग न किए जाने और बिक्री न होने के कारण अब इन्हें आवासीय और व्यवसायिक उपयोग के लिए खोला जाएगा. यह कदम शहर में आवास और व्यवसाय के नए अवसर पैदा करेगा.
12,505 करोड़ का बजट
एलडीए ने अपने बजट में 12,504.97 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है. यह राशि नई आवासीय योजनाओं, अपार्टमेंट निर्माण और जमीन अधिग्रहण पर खर्च की जाएगी.
किस योजना पर कितना खर्च?
- वरुण विहार आवासीय योजना: 7,471.93 करोड़ रुपये
- नैमिष नगर योजना: 4,785.34 करोड़ रुपये
- विराजखण्ड में अपार्टमेंट निर्माण: 50 करोड़ रुपये
- गोमतीनगर विस्तार में अपार्टमेंट: 50 करोड़ रुपये
- बसंतकुंज में मैंगो थीम पार्क: 7.50 करोड़ रुपये
- ऐशबाग मिल रोड पर अपार्टमेंट: 50 करोड़ रुपये
- एकीकृत मण्डलीय कार्यालय निर्माण: 50 करोड़ रुपये
- लोहिया पार्क में सिंथेटिक ट्रैक: 4.50 करोड़ रुपये
- बसंतकुंज में आयुर्वेद पार्क और वेलनेस सिटी: 3.20 करोड़ रुपये है.
एलडीए के इस प्रस्ताव से न केवल खाली पड़ी संपत्तियों का उपयोग होगा, बल्कि शहर में आवासीय और व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. नई योजनाओं के तहत जमीन अधिग्रहण से लेकर फ्लैट और मकानों के निर्माण तक का काम किया जाएगा.
इसके अलावा, मैंगो थीम पार्क और आयुर्वेद पार्क जैसी परियोजनाएं शहर की हरियाली और पर्यटन को बढ़ावा देंगी. प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है. मंजूरी मिलने के बाद ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की नीति के तहत दुकानों की बिक्री शुरू होगी, और भूखंडों का नया लेआउट लागू किया जाएगा.
लखनऊ: 15 साल से खाली 100 दुकानें बेचेगा LDA, ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर खरीद सकेंगे लोग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









