UP News: ‘दोस्तों से रिलेशन बनाओ नहीं तो बेच दूंगा तुम्हें…’ पुलिस के सामने फफक पड़ी पत्नी, हैवान पति के टॉर्चर की बताई कहानी – INA


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अपने मायके में रह रही एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है. पत्नी ने बताया कि उसका पति घर पर अपने दोस्तों के साथ शराब पिता है और इसके बाद दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करता है. पत्नी ने कहा कि जब मैं इसका विरोध करती हूं तो वो मुझे मारता पीटता है और दबाव बनाता है कि अगर दोस्तों के साथ संबंध नहीं बनाओगी तो मैं तुम्हें बाजार में बेच दूंगा.
महिला ने कोतवाली थाने में शनिवार को तहरीर दी है कि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में रहने वाला पति उसे प्रताड़ित करता है और उससे 4 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है और कह रहा है कि अगर पैसे दे दोगी तो तुम्हें कोई परेशान नहीं करेगा.पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत आठ लोगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
5 साल पहले हुई थी महिला की शादी
गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका निकाह 4 अप्रैल 2021 को सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुई थी. 6 महीने तक उसका वैवाहिक जीवन अच्छे से चला, लेकिन उसके बाद ससुराल में सास, ससुर और उसका पति दहेज की मांग करने लगे और उन लोगों की डिमांड थी वो अपने मायके से 4 लाख रुपए मांग कर लाए, और जब वह इसका विरोध करती थी तो उसे मारा पीटा जाता था.
पीड़ित महिला ने बताया कि उसे ससुराल के लोग तरह तरह के यातनाएं देते थे. वह लोग उसकी उंगली मोड़ देते थे और उसे मारते-पीटते थे. महिला का आरोप हैं कि उसका देवर उसके कपड़े फाड़ देता था और इसके साथ अश्लील हरकते भी करता था. महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर शराब पी कर आता था और दोस्तों के साथ कमरे में घुस जाता था और वो सब यहां भी शराब पीते थे. मेरा पति अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए कहता था, जब मैं इसका विरोध करती थी तो मुझे धमकी देता था कि मेरे दोस्तों के साथ संबंध बनाओ नहीं तो तुम्हें बाजार में बेच दूंगा.
4 लाख रुपये लाने के लिए मायके भेज दिया
महिला ने बताया कि जब मारपीट और बाकी चीजों की शिकायत उसने अपने तीनों ननदों से की तो उन्होंने कहा कि जो भाई कह रहा है वैसा ही करो. उसने बताया कि 15 जनवरी को उसकी ससुराल वालों ने उसे बस पर बैठा कर उसे उसके घर गोरखपुर स्थित घर भेज दिया. उसके ससुराल वालों और उसके पति ने कहा कि जब 4 लाख रुपए का जब इंतजाम हो जाए, तब मेरे घर आना. इस मामले में महिला की तहरीर पर कोतवाली थाने में उसके पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है.
‘दोस्तों से रिलेशन बनाओ नहीं तो बेच दूंगा तुम्हें…’ पुलिस के सामने फफक पड़ी पत्नी, हैवान पति के टॉर्चर की बताई कहानी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










