UP News: एक्टर, बिजनेसमैन समेत कई VIPs को फंसाया, 970 करोड़ ठगे… दिल्ली का रविंद्र नाथ सोनी हुआ गिरफ्तार – INA

UP News: एक्टर, बिजनेसमैन समेत कई VIPs को फंसाया, 970 करोड़ ठगे… दिल्ली का रविंद्र नाथ सोनी हुआ गिरफ्तार – INA

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हाल ही में गिरफ्तार हुए अंतरराष्ट्रीय ठग रवींद्र नाथ सोनी ने पुलिस पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. सोनी पर आरोप है कि उसने 500 से अधिक लोगों से कुल 970 करोड़ रुपये की ठगी की है. इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और मशहूर रेसलर द ग्रेट खली का नाम भी जुड़ गया है, क्योंकि दोनों ने सोनी की कंपनी का प्रमोशन का कॉन्ट्रैक्ट किया था. पुलिस अब इन दोनों से पूछताछ की तैयारी कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे केवल प्रमोशन तक सीमित थे या कंपनी की ठगी की साजिश में शामिल थे. मामले की जांच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी की जा रही है, जिसमें इंटरनेशनल सिक्योरिटी एजेंसियां शामिल हैं.

पुलिस ने बताया कि रवींद्र नाथ सोनी मूल रूप से दिल्ली के मालवीय नगर का निवासी है. उसने दुबई में ‘ब्लूचिप कार्मिशल ब्रोकर एंड ब्लूचिप ग्रुप ऑफ कंपनीज’ नाम से कंपनी स्थापित की थी. इसकी 11 सिस्टर कंसर्न कंपनियां भी बनाई गईं. सोनी ने दुबई, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, जापान और भारत समेत कई देशों के निवेशकों को 30 से 40 प्रतिशत रिटर्न का लालच देकर करोड़ों रुपये निवेश करवाए. शुरुआत में कुछ निवेशकों को छोटी-मोटी रकम रिटर्न के रूप में लौटाकर विश्वास जीता, लेकिन बाद में सारा पैसा क्रिप्टोकरेंसी में कन्वर्ट कर भाग निकला. पुलिस जांच में पता चला कि सोनी दुबई में भी जेल जा चुका है, लेकिन वहां से रिहा होने के बाद भारत लौट आया.

अब्दुल करीम ने दर्ज कराई थी शिकायत

मामले की शुरुआत कानपुर के परेड इलाके के निवासी अब्दुल करीम की शिकायत से हुई. अब्दुल ने 5 जनवरी 2025 को कोतवाली थाने में सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया. उनके अनुसार, उनका बेटा तलहा करीम दुबई की एक कंपनी में नौकरी करता है. 2021 में तलहा के मोबाइल पर ब्लूचिप कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव की कॉल आई. कॉल करने वाले ने मोटे मुनाफे का झांसा देकर साल भर में 42,29,600 रुपये ट्रांसफर करवाए. बाद में कंपनी का मोबाइल नंबर और वेबसाइट बंद हो गए. शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम सक्रिय हुई. सोनी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया और कोर्ट से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी हुआ. आखिरकार, 30 नवंबर को पुलिस ने सोनी को देहरादून के न्यू डिफेंस एन्क्लेव गेट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

सोनू सूद और द ग्रेट खली का भी नाम

पूछताछ में सोनी ने खुलासा किया कि सोनू सूद और द ग्रेट खली ने दुबई में ब्लूचिप कंपनी की लॉन्चिंग में उसे रिप्रेजेंट किया था. पुलिस अब जांच कर रही है कि इन दोनों की भूमिका क्या थी? क्या वे ठगी की योजना में शामिल थे या खुद ठगे गए? एडीसीपी ईस्ट अंजलि विश्वकर्मा इस मामले की निगरानी कर रही हैं. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कई और शिकायतें सामने आ रही हैं. शुक्रवार दोपहर को दुबई के एक अभिनेता ने पुलिस कमिश्नर को तहरीर देकर 4 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया. नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने कहा कि सोनी ने उनसे भी करोड़ों रुपये ऐंठे. पुलिस अब ईडी (एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट) समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियों को रिपोर्ट भेज रही है, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके.

विदेशी नागरिक भी दर्ज करा रहे शिकायत

इस ठगी के पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ई-मेल और कॉल के जरिए और भी शिकायतें पुलिस कमिश्नर और जांच अधिकारियों के पास पहुंच रही हैं. पीड़ितों में आम निवेशक से लेकर विदेशी नागरिक तक शामिल हैं. सोनी ने कंपनी का प्रमोशन बड़े स्तर पर किया, जिसमें सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट का इस्तेमाल किया गया. पुलिस का कहना है कि सेलिब्रिटी प्रमोशन ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाया, जिससे ठगी आसान हो गई. अब सवाल यह है कि सोनू सूद और खली जैसे नामचीन हस्तियां क्या इस घोटाले से अनजान थीं या जानबूझकर शामिल हुईं? जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.

कानपुर पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

कानपुर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मांग की है. कमिश्नर रघुवीर लाल ने कहा कि हम सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ठग के बैंक खातों, क्रिप्टो ट्रांजेक्शन और कंपनी दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है. इस घोटाले से सबक लेते हुए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि निवेश से पहले कंपनी की वैधता और रिटर्न के दावों की जांच जरूरी है. सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट पर अंधा विश्वास न करें, क्योंकि कई बार वे खुद ठगी का शिकार हो जाते हैं. यह मामला साइबर फ्रॉड और निवेश घोटालों की बढ़ती समस्या को उजागर करता है, जिस पर सरकारी एजेंसियों को सख्त कदम उठानेकीजरूरतहै.

एक्टर, बिजनेसमैन समेत कई VIPs को फंसाया, 970 करोड़ ठगे… दिल्ली का रविंद्र नाथ सोनी हुआ गिरफ्तार




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button