UP News: मथुरा: बुलडोजर एक्शन पर बवाल, बुजुर्ग को जिंदा जलाने की कोशिश; लेखपाल और कानूनगो सस्पेंड – INA


उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जैंत थाना क्षेत्र के गांव खुशीपुरा में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. अवैध कब्जा हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम के सामने विवाद में एक बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए. जिससे घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया. वहीं इस विवाद में एक महिला भी झुलसकर गंभीर रुप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने की बात कही.
खुशीपुरा गांव में जमीन का विवाद
दरअसल, खुशीपुरा गांव में एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक और गांव के ही रहने वाले सत्यभान पुत्र जयपाल के बीच जमीनी विवाद चल रहा था. प्रशासन की टीम जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी. इस टीम में नायब तहसीलदार, लेखपाल और पुलिस बल शामिल थे. इस मामले में नायब तहसीलदार और लेखपाल के खिलाफ एक्शन हुआ है.
इस दौरान मौके पर हालात तनावपूर्ण हो गए और एक बुजुर्ग संदिग्ध रूप से आग की लपटों में घिर गया. इससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. पीड़ित के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि चेतन मलिक और उसके साथियों ने विवाद के दौरान जान से मारने की कोशिश की. इस दौरान पीड़ित के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया.
लेखपाल और कानूनगो पर गिरी गाज
जिलाधिकारी ने इस मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए लेखपाल और कानूनगो को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है. इसके अलावा नायब तहसीलदार के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. डीएम ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच एडीएम (वित्त) पंकज वर्मा को सौंपी गई है. शाम तक रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
मथुरा: बुलडोजर एक्शन पर बवाल, बुजुर्ग को जिंदा जलाने की कोशिश; लेखपाल और कानूनगो सस्पेंड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











