UP News: Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी तेज रफ्तार डबल डेकर बस… 100 लोग थे सवार – INA

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां नोएडा से बिहार जा रही एक हाई‑स्पीड डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में सवार करीब 100 यात्री सवार थे. हादसे में 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा. यह दुर्घटना थाना नौहझील क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 76 के पास हुई.
जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से बिहार जा रही बस पलटने से करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ.घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस घायलों के राहत और बचाव कार्य में जुटी गई. घटना में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को पुलिस ने नौझील समुदायक स्वाशथ्य केंद्र पहुंचाया.
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक, हादसा करीब शाम 7 बजे हुआ. बस में 100 लोग सवार से जिनमें 20 घायल हुआ है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. प्रारंभिक जांच में हादसा तेज रफ्तार और अनियंत्रित होने की वजह से हुआ है. हादसा थाना नौहझील इलाके के यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 76 के पास हुआ है. स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से लोगों को बस सुरक्षित बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पात पहुंचाया.
इससे पहले नाव पलटने से हुआ था हादसा
इससे पहले मथुरा जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से दर्दनाक हादसा हो चुका है, इस हादसे के दो दिन बाद रविवार सुबह तीन और शव बरामद किए गए, जिसके साथ ही मृतकों की संख्या 13 हो गई है. वृंदावन में शुक्रवार को नौकाविहार के दौरान नाव पलटने से गई थी, 22 लोगों को समय रहते नाविकों और गोताखोरों ने बचा लिया था.
Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी तेज रफ्तार डबल डेकर बस… 100 लोग थे सवार
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

