UP News: Meerut Acid Attack: अस्पताल जा रही नर्स पर लड़के ने फेंका तेजाब, बुरी तरह झुलसी, दिल्ली करना पड़ा रेफर – INA


उत्तर प्रदेश के मेरठ में अस्पताल जा रही नर्स पर एक किशोर ने अचानक से तेजाब फेंक दिया. महिला चीखने-चिल्लाने लगी. इससे पहले कोई महिला की मदद के लिए आता, आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गया. आनन-फानन में लोगों ने महिला नर्स को अस्पताल पहुंचा. महिला का बाजू इस हमले में बुरी तरह झुलस गया था. गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया.
घटना लोहियानगर क्षेत्र की है. मंगलवार देर शाम महिला नर्स ड्यूटी के लिए अस्पताल की तरफ जा रही थी. वो एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करती है. मगर रास्ते में एक किशोर ने अचानक से उस पर तेजाब फेंक दिया. किशोर एक बोतल में तेजाब भरकर लाया था. टारगेट उसका महिला का चेहरा जलाना था. मगर तेजाब महिला के बाजू में गिरा. इससे नर्स का बाजू पूरी तरह झुलस गया.
इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया. उधर, महिला मदद के लिए चीख रही थी. कुछ लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई. हालत गम्भीर होने के चलते महिला को दिल्ली रेफर किया गया है.
सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे
महिला का नाम रुखसाना है और उसकी उम्र 35 साल है. हमले के पीछे क्या कारण है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है. पुलिस ने आरोपी किशोर की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी अपने साथ एक बोतल में तेजाब लाया था और उसने वो तेजाब महिला पर डाल दिया. गनीमत रही कि महिला के चेहरे पर तेजाब नहीं गिरा. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
Meerut Acid Attack: अस्पताल जा रही नर्स पर लड़के ने फेंका तेजाब, बुरी तरह झुलसी, दिल्ली करना पड़ा रेफर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












