UP News: मुरादाबाद पुलिस ने कार चोर को दबोचा, चोरी का तरीका जान हैरान रह जाएंगे आप; एक साथी फरार – INA

UP News: मुरादाबाद पुलिस ने कार चोर को दबोचा, चोरी का तरीका जान हैरान रह जाएंगे आप; एक साथी फरार – INA

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पुलिस ने एक ऐसे अनोखे कार चोर गैंग के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो लग्जरी गाड़ियां चोरी करने के बाद टोल प्लाजा से निकलने के लिए अनोखा तरीका अपनाता था. वाहन चोर टोल इलाके से निकलते वक्त अपना एक फर्जी आधार कार्ड दिखाता था, जिसे उसने पहले से ही बनवा कर रखता था. पुलिस से बचने के लिए आरोपी फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करता था. हालांकि, पुलिस ने चोर को चोरी किए गए वाहन के साथ पड़कर जेल भेजा है. चोर भले ही कितना ही शातिर क्यों ना हो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से चोरी की गई गाड़ी भी बरामद की है.

मुरादाबाद जिले की पुलिस को वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करने में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गाजियाबाद जिले के एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी निशानदेही पर मुरादाबाद से चुराई गई क्रेटा कार बरामद की है. शातिर चोर के पास से फर्जी नम्बर प्लेट और फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं.

आरोपियों की तलाश में दी पुलिस

दरअसल, बीती 21 जनवरी को सिविल लाइंस थाना इलाके के रामगंगा बिहार फेस 2 से एक क्रेटा कार चोरी हुई थी. पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू की, पुलिस ने घेराबंदी करके गाजियाबाद जिले के लोनी निवासी इस्लामुद्दीन को हिरासत में लिया. जबकि उसका साथी बागपत का रहने वाला अजय उर्फ सोनू पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने इस्लामुद्दीन की निशानदेही पर चोरी की गई क्रेटा कार बरामद कर ली.

एक आरोपी गिरफ्तार

आरोपी इस्लामुद्दीन के पास से पुलिस को फर्जी नंबर प्लेट और फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी के माल को बेचने में फर्जी कागजात इस्तेमाल करता था और पहचान छुपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड इस्तेमाल करता था. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी अजय उर्फ सोनू की तलाश कर रही है.

मुरादाबाद पुलिस ने कार चोर को दबोचा, चोरी का तरीका जान हैरान रह जाएंगे आप; एक साथी फरार




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button