UP News: ‘150 से ज्यादा सीटें..’, यूपी में सपा से गठबंधन पर बोले कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम – INA

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. सूबे की सत्ता पर काबिज होने के लिए रणनीति बनाई जा रही है, वहीं पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग पर भी मंथन किया जा रहा है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों प्रदेश में मिलकर चुनाव लड़ रही हैं. हालांकि दोनों ही दलों के बीच सीटों का बंटवारा एक बड़ा मुद्दा है. इसी को लेकर पेंच फंसा हुआ है. इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और गठबंधन साथियों के बीच सीटों का बंटवारा अक्टूबर में फाइनल होने की उम्मीद है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस 150 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि थोड़ी बहुत सीट ऊपर नीचे होने की गुंजाइश है.
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस के पास राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि गठबंधन के तहत पार्टी 150 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी. उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों से कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सीट-शेयरिंग पर काम कर रही है. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और वो खुद इस काम को देख रहे हैं.
#WATCH | Delhi: On UP elections 2027, AICC In-charge for UP, Rajendra Pal Gautam says, “Seat discussions will be finalised in October. The discussions will begin next month…I think there will be a respectable share. We are equal partners; we want equal respect and equal seats. pic.twitter.com/QgquyPJMgV
— ANI (@ANI) September 29, 2026
अक्टूबर में सीट शेयरिंग पर फाइनल मुहर
गौतम ने कहा कि अगले महीने अक्टूबर में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत फाइनल हो जाएगी. ताकि जिनको टिकट मिले उनको तैयारी करने का समय मिल सके. उन्होंने कहा कि सीटों का बंटवारे में सम्मानजनक हिस्सेदार और भागीदारी होगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बराबर की हिस्सेदार हैं और बराबर सम्मान चाहती, बराबर सीटें चाहती है. उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस फ्लेक्सिबल हैं, थोड़ा बहुत ऊपर-नीचे करने वाली बात है, तो उसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है.
‘कांग्रेस यूपी में 150 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी’
राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस यूपी में 150 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठकर इसका फैसला हो जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तैयारी 403 सीट पर चल रही है. उन्होंने कहा कि रात-दिन काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं. रात-दिन काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जा रहे हैं.
‘403 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार हैं’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के काम को और शासन को आज उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश की जनता याद कर रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी के पास हर सीट यानी सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए मजबूत उम्मीदवार हैं, जिनकी पहचान की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि जब गठबंधन होगा तो जो सीट हमारी आएंगी वहां बहुत मजबूत दावेदार उतारेंगे.
‘हम गठबंधन के धर्म को निभाना जानते हैं’
राजेंद्र पाल गौतम ने सपा के अकेला चुनाव लड़ने और बहुमत हासिल करने के सवाल पर कहा कि हम गठबंधन के धर्म को निभाना जानते हैं और इंडिया ब्लॉक पहले से ही हमारा है उसमें हम साझेदार हैं, इसलिए मैं इस पर कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं करना चाहता. उन्होंने कहा कि सच्चाई तो ये है कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है. कांग्रेस ने आजादी का आंदोलन लड़ा, इसे कोई नकार नहीं सकता. उन्होंने कहा कि एक भी गांव ऐसा नहीं है उत्तर प्रदेश का, जहां बुजुर्ग लोग कांग्रेस के साथ न खड़े हों.
कांग्रेस और सपा का गठबंधन
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के मुख्य सहयोगी हैं. दोनों पार्टियों ने राज्य में 2024 का लोकसभा चुनाव गठबंधन के तौर पर लड़ा था और शानदार प्रदर्शन किया था. वहीं अब विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है.
सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 75 से 80 सीटें देने पर विचार कर रही है. 2017 के विधानसभा चुनाव में जब सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन था, तब सपा ने कांग्रेस को 105 सीटें दी थी. हालांकि कुछ सीटों पर कांग्रेस ने सपा के सामने उम्मीदवार खड़े कर दिए थे. अब देखना है कि 2027 के चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच कितनी सीटों पर सहमति बनती है.
‘150 से ज्यादा सीटें..’, यूपी में सपा से गठबंधन पर बोले कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,