UP News: बुलंदशहर में बुजुर्ग महिला की हत्या… हत्यारों ने चारपाई से बांधा पैर, फिर घोट दिया गला – INA

बुलंदशहर में बुजुर्ग महिला की हत्या… हत्यारों ने चारपाई से बांधा पैर, फिर घोट दिया गला

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में एक बुजुर्ग महिला की शनिवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी जरूरी सबूतों के एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. शुरूआती तौर पर लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, घटना से गांव में दहशत का माहौल है.

दरअसल, मामला बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के सेहडा फरीदपुर गांव का है, जहां एक वृद्ध महिला की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान 62 वर्षीय विमला के रूप में हुई है, जो अपने पति के साथ घर में रहती थीं. घटना के समय वह घर पर अकेली थीं. आशंका जताई जा रही है कि पहले अज्ञात बदमाशों ने घर में लूट की और फिर घटना का विरोध करने पर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी.

गला दबाकर बुजुर्ग की हत्या

जांच में घर में रखे बक्से का ताला टूटा हुआ मिला है. साथ ही सारा सामान भी चारों तरफ बिखरा हुआ था. महिला का एक पैर बंधा हुआ था, जबकि उसके गर्दन पर एक कपड़ा लिपता हुआ था, जिससे शक जताया जा रहा है कि आरोपियों ने उसी से गला घोटकर महिला को मौत की नींद सुला दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खुर्जा देहात पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

‘सामान चोरी होने की नहीं हुई पुष्टि’

पुलिस के साथ फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिए हैं. खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी तक घर से किसी सामान के चोरी होने की पुष्टि नहीं हो पाई है. शव कब्जे में लेकर पंचायतनामे की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. साथ ही परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

गांव में दहशत का माहौल

घटनास्थल का निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी किया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है. साथ ही आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने संदिग्ध लोगों की भी तलाश शुरू कर दी गई. वहीं दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव वालों में दहशत का माहौल है. लोग पुलिस से जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और आरोपियों के गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं.

(रिपोर्ट- सुमित शर्मा/बुलंदशहर)

बुलंदशहर में बुजुर्ग महिला की हत्या… हत्यारों ने चारपाई से बांधा पैर, फिर घोट दिया गला


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News