UP News: Nag Panchami 2025: इस मंदिर की जिसने भी डलवाई छत, उसके घर हो गई मौत; औरैया के अभिशप्त नाग मंदिर की कहानी – INA

UP News: Nag Panchami 2025: इस मंदिर की जिसने भी डलवाई छत, उसके घर हो गई मौत; औरैया के अभिशप्त नाग मंदिर की कहानी – INA

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्थित नाग मंदिर में टूटी छत के नीचे खंडित मूर्तियों की पूजा होती है. सुनने में ये बेहद अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है. यहां टूटी छत के नीचे खंडित मूर्तियों की पूजा नाग पंचमी के दिन बड़ी ही धूमधाम से होती है. ऐसा नहीं है कि किसी ने मंदिर में टूटी छत को ठीक करवाने की कोशिश नहीं की. लोगों कहना है कि जिन लोगों ने भी मंदिर की छत या फिर टूटी मूर्तियों को ठीक करवाने की कोशिश की उनके घर में क किसी ने किसी की आकस्मिक मृत्यु हो गई.

औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के सेहुद गांव में बना प्राचीन धौरा नाग मंदिर अपनी एक अलग छाप के लिए प्रसिद्ध है. इस मंदिर में घुसते ही खंडित पड़ी मुर्तिया आज भी 11वीं सदी में मोहम्मद गजनवी के आक्रमण के समय की तोड़फोड़ की हकीकत को बयां करती है. मंदिर की ये खूबी इसे बाकी मंदिर से अलग करती है. नाग पंचमी के दिन यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मंदिर की टूटी छत को आज तक ठीक नहीं किया जा सकता है.

अब तक ठीक नहीं हो सकी मंदिर की टूटी छत

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोगों ने मंदिर की छत को ठीक करवाने की कोशिश की थी, लेकिन काम पूरा होने से पहले ही उनके परिवार में किसी न किसी की मृत्यु हो गई या फिर कोई बड़ा नुकसान हो गया. लखनऊ में नौकरी करने वाले गांव के एक इंजीनियर ने भी मंदिर की छत डलवाने की कोशिश की थी, लेकिन काम पूरा होने से पहले ही उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई थी.

नाग पंचमी पर लगता मेला

इस डर से अब कोई भी मंदिर की छत को ठीक करवाने के बारे में सोचता भी नहीं है. हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार किसी भी मंदिर में न तो टूटी मूर्तियां रखी जाती है और न ही उनकी पूजा होती है. यहां टूटी मूर्तियां की ही पूजा होती हैं. नाग पंचमी के दौरान यहां मेला भी लगता है, जिसमें शामिल के लिए जिले एक अलावा दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं.

Nag Panchami 2025: इस मंदिर की जिसने भी डलवाई छत, उसके घर हो गई मौत; औरैया के अभिशप्त नाग मंदिर की कहानी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button