UP News: Namo Bharat Train: अब 55 मिनट में पहुंचें दिल्ली से मेरठ, सराय काले खां से मोदीपुरम तक रफ्तार भरेगी ‘नमो भारत’ – INA

मेरठ और दिल्ली के लाखों लोगों के लिए 22 फरवरी का दिन ऐतिहासिक होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्लीमेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बचे हुए हिस्सों और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही इस 82 किलोमीटर लंबे रूट दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पूरी तरह से संचालन हो जाएगा और दिल्ली से मेरठ की घंटों की दूरी अब मिनटों में सिमट जाएगी. दिल्ली से मेरठ तक का सफर अब एक घंटे से भी कम समय में पूरा हो जाया करेगा.

तेज रफ्तार, आधुनिक सुविधाएं और सुगम सफर 22 फरवरी से यही दिल्लीमेरठ नमो भारत कॉरिडोर की पहचान बनेगी. इस प्रोजेक्ट के तहत सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक 5 किलोमीटर और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किलोमीटर का बचा हुआ सेक्शन अब तैयार है. 22 फरवरी को इसे राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा.

55 मिनट में सराय काले खां से मेरठ

सराय काले खां से मेरठ तक का सफर 55 मिनट में पूरा होगा. सिर्फ नमो भारत ही नही इसी दिन 23 किलोमीटर लंबी मेरठ मेट्रो भी शुरू होगी. शहर के अंदर चलने वाली ये मेट्रो सीधे नमो भारत नेटवर्क से जुड़ी रहेगी. यानी यात्री एक ही टिकट से दोनों सेवाओं का फायदा उठा सकेंगे.

इस सफर में आपको मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम स्टेशन मिलेंगे. अभी कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा, जिसमें न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 11 स्टेशन शामिल हैं. वह चालू है. बाकी सेक्शन पर ट्रायल रन अगस्त 2025 में पूरे हो गए थे.

कितनी होगी स्पीड?

हालांकि नमो भारत ट्रेनों की अभी की फ्रीक्वेंसी 15 मिनट है, लेकिन पूरा कॉरिडोर चालू होने के बाद यह घटकर 10 मिनट हो जाएगी. दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम पहुंचने में करीब 55 मिनट लगेंगे. अधिकारियों ने कहा कि 135 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड और 120 किमी प्रति घंटे की मैक्सिमम ऑपरेशनल स्पीड के साथ मेरठ मेट्रो देश का सबसे तेज मेट्रो सिस्टम होगा. यह मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 21 किमी के हिस्से पर 12 स्टेशनों के साथ चलेगी और यह दूरी लगभग 30 मिनट में तय करेगी.

कई बार बदली उद्घाटन की तारीख

सराय काले खां RRTS स्टेशन पिछले साल शुरू होने वाला था. पहले इसे जून में शुरू करने का प्लान था, लेकिन बाद में 17 सितंबर को लॉन्च होने की उम्मीद थी, जिस दिन PM नरेंद्र मोदी का जन्मदिन था और फिर 30 सितंबर को. अब यह 22 फरवरी को पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद शुरू हो जाएगा. इससे दिल्ली से मेरठ सफर करने वाले हजारो यात्रियों को फायदा होगा.

Namo Bharat Train: अब 55 मिनट में पहुंचें दिल्ली से मेरठ, सराय काले खां से मोदीपुरम तक रफ्तार भरेगी ‘नमो भारत’





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News