UP News: सपा अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय सचिव ने छोड़ी पार्टी, वीडियो में दी सुसाइड की धमकी – INA

उत्तर प्रदेश के विधानसभा ​चुनाव 2027 में अभी वक्त है, लेकिन प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा के अंदर जारी खींचतान और अंतरकलह की खबरें लगातार सामने आने लगी हैं. ताजा मामला आगरा से निकलकर आया है. यहां समाजवादी पार्टी में अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय सचिव मोनिका नाज खान ने पार्टी छोड़ दी है. यही नहीं, इस्तीफे के बाद उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है. इसमें आगरा के महानगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुसाइड तक की धमकी दी है.

मोनिका नाज खान ने अपने वीडियो में पार्टी के महानगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर प्रताड़ित करने, दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है. वीडियो के आखिर में उन्होंने सपा हेडक्वार्टर पर आकर सुसाइड करने की बात कही है. मंगलवार की रात उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मामले में हस्तक्षेप करने और मदद करने की गुहार की है. कहा कि यदि तीन दिन के अंदर कोई एक्शन नहीं हुआ तो वह पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचकर सुसाइड करेंगी.

चरित्र पर लांक्षन लगाने का आरोप

मोनिका नाज खान के मुताबिक महानगर अध्यक्ष की शह पर रोहित उर्फ नासिर नामक व्यक्ति उसके चरित्र पर लांक्षन लगा रहा है. हालांकि सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास इन आरोपों को खारिज किया. कहा कि यदि पार्टी का कोई पदाधिकारी किसी को प्रताड़ित करता है तो जांच होगी और उसे पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मिशन 2027 की तैयारी में जुटी है और इस तरह के आरोप पार्टी को कमजोर करने की साजिश के तहत लगाए जा रहे हैं.

कौन हैं मोनिका नाज खान?

सपा नेत्री मोनिका नाज खान वर्ष 2014 में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य थीं. इसके अलावा उन्होंने श्रम विभाग में सदस्य और महानगर उपाध्यक्ष के पद पर भी काम किया. फिलहाल वह सपा अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय सचिव हैं. उन्होंन कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को वह अपना बड़ा भाई मानती हैं, उन्हें वह चार बार राखी भी बांध चुकी हैं. लेकिन मौजूदा स्थित में उन्होंने कई बार अखिलेश यादव से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी.

FIR के बाद शुरू हुई रार

मोनिका नाज खान के मुताबिक उनके साथ साल 2021 में छेड़छाड़ की घटना हुई थी. इस संबंध में उन्होंने आरोपी रोहित उर्फ नासिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया थ. उसके बाद से ही आरोपी उन्हें लगातार परेशान कर रहा है. अब उसके साथ महानगर अध्यक्ष के बेटे भी आ गए हैं और सोशल मीडिया में उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं. इससे परेशान होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है.

सपा अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय सचिव ने छोड़ी पार्टी, वीडियो में दी सुसाइड की धमकी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button