UP News: नोएडा वासियों को जाम से मिलेगी बड़ी राहत! सलारपुर के पास बनेंगे दो नए पुल, 7.60 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर – INA


नोएडा के सेक्टर-101 स्थित सलारपुर के सामने कोंडली नाले पर रोज़ाना लगने वाले भीषण जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है. प्राधिकरण ने यहां दो नए पुलों के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिन पर कुल 7.60 करोड़ रुपये की लागत आएगी. यह परियोजना क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए राहत लेकर आएगी, जो रोज़ाना इसी रास्ते से काम, स्कूल और दफ्तर जाते हैं.
वर्तमान में कोंडली नाले पर बने पुराने पुल बेहद जर्जर हालत में हैं. पुल संकरे होने के कारण सुबह और शाम के व्यस्त समय में यहां भारी जाम की स्थिति बन जाती है. पैदल यात्री, दोपहिया वाहन और छोटे वाहनों की आवाजाही के दौरान अक्सर अफरा-तफरी का माहौल रहता है. कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि लोग जोखिम उठाकर नाले को पार करते नजर आते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने पुराने पुलों को हटाकर नए और चौड़े पुल बनाने का निर्णय लिया है.
सेक्टर-82 और सेक्टर-78 के लोगों को जाम से मिलेगी राहत
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, दोनों नए पुल 100-100 मीटर लंबे और करीब 7 मीटर चौड़े होंगे. इससे एक साथ अधिक संख्या में वाहन आसानी से गुजर सकेंगे और ट्रैफिक का दबाव कम होगा. प्रत्येक पुल पर लगभग 3.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. पुलों का निर्माण कार्य सिंचाई विभाग के माध्यम से कराया जाएगा, जबकि पूरी लागत नोएडा प्राधिकरण वहन करेगा. इन पुलों के बन जाने से सेक्टर-82, फेज-2, सेक्टर-78 और आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा.
खासतौर पर भंगेल एलिवेटेड रोड के निर्माण के बाद जिन वैकल्पिक रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है, वहां इस परियोजना से काफी हद तक राहत मिलेगी. प्राधिकरण ने इस योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि टेंडर पूरा होते ही जनवरी से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है.
नाले के किनारे बनी सड़क पर डायवर्जन लागू
निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए नाले के किनारे बनी सड़क पर डायवर्जन लागू किया गया है, ताकि आम लोगों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े. प्राधिकरण का मानना है कि यह परियोजना केवल पुल निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय निवासियों के रोज़मर्रा के जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक अहम कदम है. पुलों के पूरा होने के बाद जाम, देरी और हादसों की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पहले से कहीं बेहतर हो सकेगी.
नोएडा वासियों को जाम से मिलेगी बड़ी राहत! सलारपुर के पास बनेंगे दो नए पुल, 7.60 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











