UP News: ‘पाकिस्तानी खिलाडियों को घुसने नहीं देंगे’… मौलाना ने कर दिया ऐलान, कहा- सरकार बदले अपना फैसला – INA


बिहार में आगामी अगस्त और सितंबर महीने में होने वाले एशिया हॉकी कप में पाकिस्तान की टीम खिलाड़ियों को बुलाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है. यह विरोध किसी और ने नहीं बल्कि ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने किया है. मौलाना बरेलवी ने कहा है कि खेल मंत्रालय भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को बुलाने का जो फैसला किया है, उस फैसले पर उनको पुनर्विचार करना चाहिए.
यह खिलाड़ी भारत के दुश्मन देश से आ रहे हैं, जिस देश ने पहलगाम में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया था और इसके बाद भारत और पाकिस्तान में जंग हुई. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया. उसके तहत पाकिस्तान के अंदर जो आतंकवादी ठिकाने थे, उनको ध्वस्त किया गया. उस वक्त यही पाकिस्तान के खिलाड़ी, फनकार और लेखक भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे. यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ऐसे शब्दों को इस्तेमाल कर रहे थे, जिनको यहां पर दोहराना मुनासिब नहीं है.
भारत के खिलाफ पाकिस्तानों ने उगला जहर- मौलाना
मौलाना ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों और नापाक योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ यह भी ऐलान किया जा रहा था कि पाकिस्तान का झंडा दिल्ली के लाल किला पर लहराया जाएगा, भारत के टुकड़े-टुकड़े होंगे. अब ऐसे सूरते हाल में इन पाकिस्तान के खिलाड़ियों को हम कैसे कबूल कर लें. इन खिलाड़ियों को भारत किसी भी सूरत में नहीं आने देना चाहिए.
बिहार की सरजमीं पर खेलने नहीं देंगे
मौलाना ने ऐलान करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान से खिलाड़ी भारत आए तो इनको बिहार की सरजमीं पर खेलने नहीं दिया जाएगा और अगर आ भी गए तो पूरे भारत में मुसलमान के साथ-साथ अन्य दूसरे समुदायों को साथ में लेकर भारी विरोध-प्रदर्शन करेंगे. हम पहले से ही भारत सरकार को अवगत करा देना चाहते हैं.
‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी
मौलाना ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के आतंकवादी चेहरे को बेनकाब करने के लिए पार्लियामेंट के प्रतिनिधियों को दुनिया के कई देशों में भेजा. इन लोगों ने पाकिस्तान की द्वारा की गई कायराना हरकत का हर जगह उल्लेख किया. उन देशों ने भारत का समर्थन किया. पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी है.
‘पाकिस्तानी खिलाडियों को घुसने नहीं देंगे’… मौलाना ने कर दिया ऐलान, कहा- सरकार बदले अपना फैसला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










