UP News: आगरा पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री… जुटी हजारों की भीड़, प्रशासन ने क्यों स्थगित करवाया कार्यक्रम? – INA

UP News: आगरा पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री… जुटी हजारों की भीड़, प्रशासन ने क्यों स्थगित करवाया कार्यक्रम? – INA

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे. उनके आगमन पर यहां आशीर्वचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. राजदेवम क्षेत्र में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन ऐन मौके पर इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया. कार्यक्रम के लिए प्रशासन से इजाजत ली गई थी. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर करीब 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन मौके पर 4 गुना ज्यादा लोग पहुंच गए. ऐसे में कार्यक्रम के लिए मिली अनुमति को रद्द कर दिया गया, जिस वजह से कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा.

आशीर्वचन कार्यक्रम के लिए बाबा धीरेंद्र शास्त्री 6 सितंबर, शनिवार को 11:30 बजे ही आगरा पहुंच गए थे. तब से वह कार्यक्रम स्थल से 9 किलोमीटर दूर खंदारी स्थित पदम प्राइड अपार्टमेंट में आयोजक और कारोबारी पुष्कल गुप्ता के घर पर रुके थे. 1 बजे वह राजदेवम गार्डन में भक्तों को आशीर्वाद देने लिए पहुंचते और करीब 2 घंटे वह भक्तों के बीच रहते.

कार्यक्रम स्थगित करने की सूचना जारी

लेकिन इससे पहले ही 12 बजे प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को स्थगित करने की सूचना जारी कर दी गई. इसको लेकर कारण बताया गया कि पहले कार्यक्रम को तारघर मैदान में आयोजित किया जाना था, लेकिन फिर कार्यक्रम स्थल को बदलकर राजदेवम गार्डन कर दिया गया. कार्यक्रम स्थल में बदलाव बारिश की वजह से किया गया था. बाबा के पहुंचने की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर इकट्ठा हो गई. 5 हजार लोगों के बैठने की जगह पर करीब 20 हजार लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिस वजह से कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा.

170 किलोमीटर लंबी पदयात्रा

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द ही एक नई पदयात्रा निकालने जा रहे हैं. इस यात्रा की शुरुआत 7 नवंबर को दिल्ली से होगी और 16 नवंबर को वृंदावन में समापन होगा. लगभग 170 किलोमीटर लंबी यह यात्रा दस दिनों में पूरी की जाएगी. इस कार्यक्रम को “बागेश्वर बांके बिहारी मिलन, सनातन हिंदू एकता पदयात्रा” नाम दिया गया है. इस यात्रा की तैयारी को लेकर 1 सितंबर को वृंदावन में साधु-संतों की बैठक की गई थी. बैठक में बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि भारत को तोड़ने की साजिशें चल रही हैं और विदेशी ताकतें इसमें सक्रिय हैं. उन्होंने कहा था कि सनातन पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

आगरा पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री… जुटी हजारों की भीड़, प्रशासन ने क्यों स्थगित करवाया कार्यक्रम?




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button