UP News: पैंट उतारकर धर्म की पहचान करने वाले भी पहलगाम हमले के आतंकी जैसे… मुजफ्फरनगर मामले में एसटी हसन का हमला – INA

UP News: पैंट उतारकर धर्म की पहचान करने वाले भी पहलगाम हमले के आतंकी जैसे… मुजफ्फरनगर मामले में एसटी हसन का हमला – INA

कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ढाबा मालिकों से जबरन धर्म पूछने और पैंट उतरवाने का मामला सुर्खियों में है. इसे लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एसटी हसन का कहना है कि पैंट उतारकर धर्म की पहचान करने वाले भी पहलगाम हमले के आतंकियों की तरह ही हैं. उन्हें किसने पैंट उतारकर धर्म की जांच का अधिकार दिया है.

पूर्व सांसद एसटी हसन ने कहा, वह तो गनीमत है कि जिसकी जांच की गई वो हिंदू निकला. अगर वो मुस्लिम होता तो उसकी मॉब लिंचिंग कर दी जाती. हसन ने कहा कि जिन लोगों ने यह काम किया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. यशवीर महाराज पर पहले से केस दर्ज है. अन्य छह आरोपियों को नोटिस देने के मामले में जो आंदोलन करने की बात कह रहे हैं, वो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं. हिंदू-मुसलमान को मिलकर रहना चाहिए.

10 साल पहले इन जगहों पर कोई समस्या क्यों नहीं थी?

इस मामले को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, मुजफ्फरनगर हाईवे के पास कई होटल हैं जो कई सालों से चल रहे हैं. मुझे ये नहीं समझ में आ रहा है कि 10 साल पहले इन जगहों पर कोई समस्या क्यों नहीं थी. यहां कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक कैसे निकाली गई? यह सब अभी क्यों हो रहा है? ये निगरानी समूह कौन हैं, जो होटल मालिकों से पैंट खोलने को कह रहे हैं? क्या वो सरकार चला रहे हैं या प्रशासन सरकार चला रहा है? पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए.

कल स्टूडियो में घुसकर पहचान पूछने लगेंगे?

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा, ये सब सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है, ताकि एक विशेष वर्ग को टारगेट किया जा सके. उन्होंने कहा कि आप होटल में जाकर किसी से जबरन आधार कार्ड मांग रहे हैं, पैंट उतरवा रहे हैं, ये सरासर गैरकानूनी है. आप कौन होते हैं ऐसा करने वाले? क्या अब कल को स्टूडियो में घुसकर भी पहचान पूछने लगेंगे?

रिपोर्ट- पुनीत.

पैंट उतारकर धर्म की पहचान करने वाले भी पहलगाम हमले के आतंकी जैसे… मुजफ्फरनगर मामले में एसटी हसन का हमला




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button