UP News: ‘पापा ADM हैं, 50 लाख लाओ…’ बहू का आरोप- ससुर ने की डिमांड, मना किया तो घर से निकाला – INA


दहेज पर कानून बनने की बावजूद भी दहेज की लालच में रिश्ते कैसे टूट जाते हैं, इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में देखने को मिला. यहां बागपत जिले में एडीएम के पद पर तैनात शिव नारायण की बेटी दीक्षा को उसके ससुरालवालों ने दहेज के लिए इस कदर प्रताड़ित किया कि आखिरकार उसे घर से निकाल दिया गया. मामला यहीं नहीं रुका. जब दीक्षा के पिता रिश्तों को संभालने पहुंचे तो उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी गई. इस पूरे मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
बरेली के थाना कोतवाली इलाके के सिविल लाइंस स्टेडियम रोड स्थित एडीएम ई आवास में रहने वाले शिव नारायण (जो उस समय एसडीएम थे, वर्तमान में एडीएम बागपत हैं) ने अपनी बेटी दीक्षा की शादी 14 नवंबर 2021 को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के चाचा नेहरू पार्क, एकता नगर के रहने वाले शिव आनंद के साथ की थी.
शादी का कार्यक्रम बड़े होटल एलए में रखा गया था. शादी में पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च किया और दहेज भी भरपूर दिया, ताकि बेटी की जिंदगी खुशहाल रहे. विदाई के समय हर पिता की तरह उन्होंने यही दुआ की कि बेटी के ससुराल में हमेशा सुख-शांति रहे. शादी के शुरुआती कुछ महीने तो अच्छे निकले, लेकिन धीरे-धीरे दीक्षा की जिंदगी में अंधेरा छाने लगा.
दीक्षा का आरोप है कि उसकी ननद लवली उर्फ ममता ने ससुर विनोद कुमार और सास राजरानी को उसके खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया. थोड़े दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने उस पर 40 से 50 लाख रुपए और लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. बार-बार ताना मारा जाता कि तेरा बाप एसडीएम है, उसके पास बहुत पैसा है, उसे बोल और पैसे भेजे. दीक्षा जब इन मांगों का विरोध करती तो उसे तानों और गालियों का सामना करना पड़ता. सास और ननद आए दिन ताने मारतीं और ससुर भी तरह-तरह की बातें कहकर मानसिक प्रताड़ना देते.
पति ने लिया पत्नी का साथ तो और भड़क गए ससुराल वाले
इस बीच दीक्षा का पति शिव आनंद अपनी पत्नी के साथ खड़ा रहा. उसने अपने माता-पिता को समझाने की कोशिश की कि अब और पैसों की मांग करना गलत है, लेकिन इस पर ससुराल वाले और ज्यादा नाराज हो गए. उन्होंने धमकी देनी शुरू कर दी कि अगर पैसे नहीं लाए तो दोनों को संपत्ति से बेदखल कर दिया जाएगा. बात बढ़ती गई. घर में आए दिन झगड़े, गाली-गलौज और धमकियों का माहौल रहने लगा. दीक्षा और उसका पति मानसिक रूप से टूटने लगे.
ससुर, सास और ननद ने मिलकर निकाला घर से बाहर
27 जून को दीक्षा की ननद लवली जब घर आई तो उसने दीक्षा के खिलाफ और जहर उगला. उसी दिन दीक्षा के ससुर विनोद कुमार, सास राजरानी और ननद लवली ने मिलकर दीक्षा को गाली-गलौज कर घर से बाहर निकाल दिया. दीक्षा का आरोप है कि उसे कपड़ों समेत निकाल दिया गया, जबकि उसके बाकी सामान भी ले लिया. उस दिन वह बहुत डरी-सहमी मायके पहुंची और अपने पिता को सारी बात बताई.
पिता ने रिश्ते बचाने की आखिरी कोशिश की, लेकिन…
इसके बाद अगले दिन यानी 28 जून को एडीएम शिव नारायण अपनी पत्नी, बेटी दीक्षा और दमाद शिव आनंद को लेकर एक बार फिर उसके ससुराल पहुंचे. उनकी मंशा थी कि आपसी बातचीत से मामला सुलझ जाए और बेटी का घर बच जाए, लेकिन वहां जो हुआ, उसने सभी को हिला दिया. दीक्षा का आरोप है कि ससुर विनोद कुमार अचानक आगबबूला हो गए.
पहले उन्होंने शिव नारायण को गंदी-गंदी गालियां दीं, फिर चप्पल निकालकर मारने की कोशिश की. इतना ही नहीं, उन्होंने घर के अंदर जाकर अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा ली और धमकी दी कि तुझे कोर्ट में भी गोली मार देंगे, अब छोड़ेंगे नहीं. यह सुनकर शिव नारायण और उनका परिवार दहशत में आ गया. किसी तरह वह लोग वहां से जान बचाकर निकले और सीधे थाना प्रेमनगर पहुंचे.
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच में जुटी
थाना प्रेमनगर पुलिस ने दीक्षा की तहरीर पर उसके ससुर विनोद कुमार, सास राजरानी और ननद लवली के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धमकी, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है. थाना प्रेमनगर प्रभारी आशुतोष रघुवंशी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. सबूत जुटाए जा रहे हैं. जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
‘पापा ADM हैं, 50 लाख लाओ…’ बहू का आरोप- ससुर ने की डिमांड, मना किया तो घर से निकाला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











