UP News: गाजीपुर की 14 बहनों को PM मोदी ने भेजा पत्र, रक्षाबंधन पर भेजी थी राखी; खुशी से झूम उठीं महिलाएं – INA

UP News: गाजीपुर की 14 बहनों को PM मोदी ने भेजा पत्र, रक्षाबंधन पर भेजी थी राखी; खुशी से झूम उठीं महिलाएं – INA

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से 14 बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रक्षाबंधन के पर्व पर रखी भेजी थी और यह राखी बाजार में बिकने वाली राखी से अलग थी. अब उसे राखी के मिलने के बाद प्रधानमंत्री की तरफ से सभी बहनों को पत्र मिला है. पत्र मिलने के बाद सभी के खुशी का ठिकाना नहीं है. इन बहनों पीएम मोदी के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी रक्षा सूत्र भेजा था.

देश में बहुत सारे पर्व और त्योहार होते हैं और सभी का अपना अलग-अलग महत्व है. ऐसा ही एक त्योहार रक्षाबंधन है, जो भाई-बहन के प्यार का त्योहार माना जाता है. इस त्यौहार में जिनकी अपनी बहने भी नहीं होती हैं वो भी दूसरे की बहनों से राखी बंधवाते हैं. उन्हें रक्षा का वादा करते हुए तोहफा भी देते हैं. इस बार गाजीपुर में ई-अन्नदाता महिला टीम के लिए काफी खास रहा. क्योंकि यहां की 14 महिला सदस्य की टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री को रक्षाबंधन के पर्व पर राखी भेजने के साथ ही उनके द्वारा ई अन्नदाता को लेकर जो कार्य किए जाते हैं. उसकी पूरी डिटेल भेजी थी.

‘हमें नई ऊर्जा मिली’

प्रधानमंत्री कार्यालय से दो पहले ही इन सभी बहनों को सभी को अलग-अलग पत्र आया है. पत्र मिलने के जिसे पाने के बाद अब इन महिला टीम की सभी सदस्य काफी खुश और अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं. क्योंकि उनका कहना है कि अब वह अपने भाइयों के साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी बहनें बन चुकी हैं. क्योंकि प्रधानमंत्री ने उनकी राखी को एक्सेप्ट करते हुए जो पत्र भेजा है और पत्र में जिन शब्दों का उन्होंने प्रयोग किया है वह शब्द उनके जीवन में एक नई ऊर्जा भरने का काम करेंगे.

हर साल भेजती हैं राखियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ई अन्नदाता महिला टीम में कार्य करने वाली पूजा राय, नेहा यादव ,प्रीति मिश्रा, भावना पांडे ,ज्योति रावत, वैष्णवी द्विवेदी, मिथिलेश यादव ,प्रिया श्रीवास्तव ,वंदना, ज्योति राठौर, रोहिणी तिवारी, प्रिया राय, नीलम वर्मा ,प्रियंका पांडे को पत्र मिला है. इन सभी लोगों ने बताया कि वह पिछले तीन-चार सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रक्षाबंधन पर राखी भेजती हैं. इन्हें 1 साल छोड़कर बाकी प्रत्येक साल में पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय से आता है. पूर्व में पत्र सामूहिक रूप से आता था लेकिन इस बार सभी महिला टीम को अलग-अलग नाम से पत्र आया है. जिसे पाने के बाद वह काफी गौरवांवित महसूस करती कर रही हैं.

पत्र में क्या लिखा?

पत्र में बहनों को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि रक्षाबंधन के इस पर्व पर राखी के माध्यम से आपकी स्नेहपूर्ण व अभिव्यक्ति के लिए हृदय से आभार. देशभर से आप जैसी माता, बहनों-बेटियों से मिलने वाले संदेश मुझे राष्ट्र के लिए निरंतर कार्य करने की ऊर्जा देते हैं. हमारे ग्रंथों में कहा गया है कि हम सब साथ-साथ चले मिलकर विचार करें और एक दूसरों की रक्षा करें. रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के मधुर संबंध के उत्सव और आपसी सम्मान के साथ हमारी सांस्कृतिक एकता की भी पहचान है.

गाजीपुर की 14 बहनों को PM मोदी ने भेजा पत्र, रक्षाबंधन पर भेजी थी राखी; खुशी से झूम उठीं महिलाएं




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button