UP News: सिपाही को कनपुरिया स्टाइल में सिखाया सबक, वर्दीधारी ने राह चलते छेड़ा; कॉलर पकड़ थाने तक ले गई युवती – INA

UP News: सिपाही को कनपुरिया स्टाइल में सिखाया सबक, वर्दीधारी ने राह चलते छेड़ा; कॉलर पकड़ थाने तक ले गई युवती – INA

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक साहसी महिला ने छेड़खानी करने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल को न केवल दबोचा, बल्कि उसकी कॉलर पकड़कर मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी कॉन्स्टेबल बृजेश सिंह को पुलिस कमिश्नर के आदेश पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ छेड़खानी और अभद्रता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.

मामला जिले के काकादेव क्षेत्र का है. यहां लोहारन भट्टा की रहने वाली 38 वर्षीय महिला बुधवार दोपहर आरटीओ ऑफिस के पास हैलट पुल के नीचे स्टांप पेपर खरीदने गई थी. आरोप है कि स्टांप खरीदकर घर लौटते समय गोल चौराहे पर नजीराबाद थाना क्षेत्र की पीआरवी-4721 में तैनात कॉन्स्टेबल बृजेश सिंह ने उसे अकेला देखकर छेड़खानी शुरू कर दी. महिला ने बताया, ‘मैं अकेली थी, इसलिए शांत रही, लेकिन इससे उसके हौसले और बुलंद हो गए’

महिला ने मां को बताई आपबीती

इस दौरान महिला डरते हुए दौड़कर घर पहुंची और अपनी मां व बहन को पूरी आपबीती सुनाई. मामले में तीनों महिलाओं ने हिम्मत जुटाई और वापस गोल चौराहे पहुंचीं, जहां आरोपी सिपाही अभी भी खड़ा था. महिला ने कहा, ‘हमने उसका वीडियो बनाना चाहा तो उसने मेरा मोबाइल छीनने की कोशिश की और अभद्रता शुरू कर दी. उसने मेरा हाथ पकड़कर मरोड़ दिया.

इसके बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और कॉन्स्टेबल का कॉलर पकड़कर उसे घसीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया. उसने डायल-112 पर कॉल किया और चंद कदम दूर काकादेव थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

एसीपी ने क्या कहा?

मामले को लेकर एसीपी स्वरूप नगर सुमित रामटेके ने बताया, ‘महिला की शिकायत पर कॉन्स्टेबल बृजेश सिंह के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है. सीसीटीवी फुटेज से जांच की जा रही है. प्राथमिक जांच में मामला सही पाया गया, इसलिए उसे सस्पेंड कर दिया गया है.

सिपाही को कनपुरिया स्टाइल में सिखाया सबक, वर्दीधारी ने राह चलते छेड़ा; कॉलर पकड़ थाने तक ले गई युवती




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button