UP News: Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत! 2 दिन से नहीं दे रहे दर्शन, यात्रा भी रुकी; चिंता में डूबे भक्त – INA

UP News: Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत! 2 दिन से नहीं दे रहे दर्शन, यात्रा भी रुकी; चिंता में डूबे भक्त – INA

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में रहने वाले प्रसिद्ध रसिक संत प्रेमानंद महाराज की यात्रा एक बार फिर से अनिश्चितकाल के लिए रद्द की गई है. बता दें कि हमेशा की तरह रोजाना श्रद्धालु उनकी यात्रा मार्ग पर उनके दर्शन का इंतजार करते हैं. पिछले दो दिनों से वह यात्रा पर नहीं निकल रहे थे. ऐसे में उनके आश्रम के सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी गई है.

इससे पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य खराब होने के चलते इस यात्रा को बंद किया जा चुका है. इस बार भी उनके स्वास्थ्य को देखते हुए यात्रा बंद की गई है. अब इस समाचार के सामने आने के बाद प्रेमानंद के अनुयायियों के बीच निराशा फैल गई है और सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं.

वृंदावन के श्री राधा हित केलि कुंज आश्रम के संत प्रेमानंद महाराज रोजाना सुबह यात्रा के लिए निकलते हैं जहां पर उनके अनुयायी उनके दर्शन का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस दौरान लोग बड़ी संख्या में ढोल-नगाड़े लेकर उनका स्वागत करते हैं. कुछ लोग रंगोली बनाते हैं तो कुछ फूल बरसाते हैं और पूरा माहौल ‘श्री राधे’ के नाम से गूंज उठता है. लेकिन, पिछले दो दिनों से उनके भक्त यात्रा मार्ग में इकट्ठा हो रहे हैं लेकिन उनके दर्शन नहीं हो रहे हैं.

चालू होने पर किया जाएगा सूचित

सुबह होने के बाद उनके भक्त भारी निराशा के साथ वापस लौट रहे हैं. ऐसे में आश्रम की ओर से भी कोई ऑफिशियल जानकारी लोगों को नहीं दी गई थी. 2 दिन बाद आखिरकार आश्रम की ओर से ऑफिशियली इस जानकारी को साझा किया गया है कि फिलहाल अनिश्चितकाल तक प्रेमानंद महाराज यात्रा मार्ग पर नहीं आएंगे. पोस्ट में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि जब भी यात्रा फिर से शुरू होगी तो इसी माध्यम से लोगों को सूचित भी किया जाएगा.

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत! 2 दिन से नहीं दे रहे दर्शन, यात्रा भी रुकी; चिंता में डूबे भक्त




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button