UP News: ‘राजा की हवेली’ पर मिलो, गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश करने पहुंचा, बैठकर हो रही थीं प्यार भरी बातें; तभी… – INA

UP News: ‘राजा की हवेली’ पर मिलो, गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश करने पहुंचा, बैठकर हो रही थीं प्यार भरी बातें; तभी… – INA

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सोमवार रात को हुए हादसे में एक प्रेमी की मौत हो गई है जो कि अपनी गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश करने के लिए पहुंचा था. इस हादसे में प्रेमी के अलावा उसकी प्रेमिका और अन्य दो लोग कार की चपेट में आए थे. बाकी तीन को गंभीर चोटों की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इस हादसे ने न सिर्फ एक शख्स की जान ली है बल्कि तीन बहनों के इकलौते भाई को भी छीन लिया है.

घटना हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर स्थित राजा जी हवेली होटल की है. सोमवार रात करीब 10:30 बजे बुलंदशहर जिले के फरादपुर निवासी युवक अजितपाल अपनी प्रेमिका का जन्मदिन मनाने होटल पहुंचा था. दोनों होटल के बाहर कुर्सियों पर बैठे थे, तभी नेशनल हाईवे से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे होटल में घुस गई.

हाईवे से होटल के अंदर घुसी स्विफ्ट कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही हादसा हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि अजितपाल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसकी प्रेमिका और वहां मौजूद दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. मृतक युवक दिल्ली जल बोर्ड में संविदा पर काम करता था और सोमवार शाम को घर से यह कहकर निकला था कि वह बर्थडे पार्टी में जा रहा है.

तीन बहनों में इकलौता भाई

अजितपाल तीन बहनों का इकलौता भाई था. उसकी मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हादसे पर सवाल खड़े किए और हत्या की आशंका भी जताई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है.

पुलिस ने जांच शुरू की

प्रेमिका गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है. पुलिस ने होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों की अनदेखी पर सवाल खड़े करती है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

‘राजा की हवेली’ पर मिलो, गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश करने पहुंचा, बैठकर हो रही थीं प्यार भरी बातें; तभी…




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button