UP News: हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है राम मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर बोले PM मोदी – INA

UP News: हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है राम मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर बोले PM मोदी – INA

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है. मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राममंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा. पहली वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

पहली वर्षगांठ पर जुटे लाखों श्रद्धालू

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर लाखों श्रद्धालू जुटे हैं. यह समारोह आज यानी 11 जनवरी से 13 जनवरी तक होगा. इसमें आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा. पिछले साल इस ऐतिहासिक समारोह में आम लोग शामिल नहीं हो पाए थे. इस समारोह में करीब 110 आमंत्रित वीआईपी भी शामिल होंगे. अंगद टीला स्थल पर एक जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है, जिसमें 5000 लोगों की मेजबानी के लिए प्रबंध किया गया है. आम लोगों को इस भव्य समारोह को देखने का अवसर मिलेगा.

22 जनवरी 2024 को हुई थी प्राण प्रतिष्ठा

उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और अयोध्या के 100 से अधिक स्थानीय संत वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे. वर्षगांठ समारोह की शुरुआत यजुर्वेद के पाठ से हुई. दोपहर 12:20 बजे भगवान की भव्य आरती हुई. रामलला को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया. पिछले साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या मंदिर में नए रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी तिथि को की गई थी. 2024 में 22 जनवरी की तारीख हिंदी तिथि के हिसाब से द्वादशी थी. साल 2025 में यह तिथि 11 जनवरी को पड़ी है. इसलिए 11 जनवरी को रामलला की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है.

हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है राम मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर बोले PM मोदी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button