UP News: ‘रामचंद्र’ बना रहे रावण का पुतला, इस बार 85 फीट का होगा दशानन; आंखों से आग तो मुंह से उगलेगा फूल – INA

UP News: ‘रामचंद्र’ बना रहे रावण का पुतला, इस बार 85 फीट का होगा दशानन; आंखों से आग तो मुंह से उगलेगा फूल – INA

दशहरे को अभी 20 दिन से ज्यादा का समय है. इसके बावजूद देशभर में रामलीला और रावण दहन को लेकर तैयारियां तेजी हो गई हैं. उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी अब इसका जोर देखने को मिलने लगा है. शहर के दो अलग-अलग इलाकों हर साल बड़े-बड़े और विशेष रावण बनाए जाते हैं. इस बार भी यहां के रावण में बहुत कुछ खास होने वाला है. गोविंद नगर में बनने वाले रावण के विशेष पुतले की लंबाई 45 फीट होगी. खास बात यह है कि यहां रावण का पुतला रामचंद्र बना रहे हैं.

कानपुर के गोविंद नगर और परेड ग्राउंड में हर साल रामलीला का आयोजन होता है. इसके बाद दशहरे के दिन रावण दहन भी किया जाता है. दोनों ही जगह पर लाखों की संख्या में लोग रावण दहन का नजारा देखने पहुंचते हैं. परेड ग्राउंड में रावण एक मुस्लिम परिवार की पांचवी पीढ़ी, तो वहीं गोविंद नगर का रावण अबकी बार रामचंद्र उर्फ बड़काऊ बना रहे हैं. गोविंद नगर के बन रहे रावण की लंबाई 85 फीट होगी. वहीं, अबकी बार के रावण के विशेष पुतले में धोती की जगह और कोई वस्त्र होगा.

Ravan

सिर कटा कुंभकरण

रामचंद्र बताते हैं कि हम कुंभकरण का सिर कटा पुतला बना रहे हैं. कुंभकरण सिर कैसे कटा था, इसमें वह दिखाया जाएगा. वैसे तो कानपुर में 15-16 रावण के पुतले बना रहे हैं. हम रावण की विशेष डिजाइन बना रहे हैं. अगर अभी हम बता देंगे तो लोग उसकी कॉपी कर लेंगे. इस बार रावण के हाथ में तीर और धनुष होगा, तलवार और ढाल नहीं. तीनों पुतलों में ढाई लाख का खर्चा आ रहा है.

मुस्लिम बना रहे रावण

इसके अलावा दूसरी ओर परेड ग्राउंड में रावण का पुतला राजस्थान के मुस्लिम समुदाय के कारीगर सलीम की पांचवी पीढ़ी बना रही है, जो कि अबकी बार विशेष रहने वाला है. कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला 85 फीट का होगा. वहीं, रावण का पुतला 95 फीट का होगा. इन पुतलों को बनाने के लिए 22 कारीगर राजस्थान से कानपुर आए हैं. इसे परेड ग्राउंड में बनाया जा रहा है. इसकी आंखें इतनी बड़ी होगी कि ध्यान से पुतला देखने पर लगेगा रावण घूर रहा है. आंखों से आग बरसाने और मुंह से फूल बरसाने वाला रावण आकर्षण का केंद्र रहने वाला है.

‘रामचंद्र’ बना रहे रावण का पुतला, इस बार 85 फीट का होगा दशानन; आंखों से आग तो मुंह से उगलेगा फूल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button