UP News: अंतिम संस्कार में पहुंचे, फिर गंगा में नहाने लगे… गाजीपुर में एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में 3 डूबे – INA


उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में रविवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब दाह संस्कार में शामिल होने आए तीन युवक गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूब गए. तीनों युवक एक-एक कर एक दूसरे को बचाने के चक्कर में गंगा में समा गए. जानकारी पर दाह संस्कार में आए लोगों के साथ ही स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा. कई घंटे बीत जाने के बाद भी युवकों का शव नहीं मिले. सभी युवक कासिमाबाद कोतवाली के बहादुरगंज कस्बे के रहने वाले थे.
कासिमाबाद कोतवाली के बहादुरगंज के रहने वाले महेंद्र जयसवाल, जिनकी मौत एक दिन पहले हुई थी और उनके दाह संस्कार के लिए परिजनों के साथ ही आसपास के लोग भी शव यात्रा में शामिल हुए थे. परिवार के लोग चिता को अग्नि देने के बाद बैठे ही थे कि इन लोगों को जानकारी हुई कि उनके साथ आए तीन युवक गंगा में डूब गए हैं. आदित्य, कुंदन और मंडोल जिनकी उम्र 18 से 20 वर्ष थी, वो गंगा में डूब गए.
गंगा में डूबे तीन युवक
जानकारी मिलने पर लोग शमशान घाट से गाजीपुर के पोस्ता घाट पर पहुंचे. उन लोगों ने देखा कि तीनों युवकों के कपड़े गंगा घाट पर पड़े हुए हैं. काफी प्रयास के बाद भी तीनों युवकों के शव का पता नहीं चल सका. वहीं युवकों के डूबने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. हालांकि कई घंटे बीत जाने के बाद भी गोताखोर गंगा घाट पर नहीं पहुंच पाया.
अब तक नहीं मिला कोई सुराग
एसडीएम रवीश गुप्ता ने बताया कि युवकों के डूबने की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम गंगा घाट पर पहुंचीं और गोताखोरों की मदद से खोजे जाने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि कोई सफलता नहीं मिल पाई है. इस दौरान उन्होंने बताया कि शव को खोजने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी अवगत करा दिया गया है. टीम के सुबह तक पहुंच जाने की उम्मीद है.
अंतिम संस्कार में पहुंचे, फिर गंगा में नहाने लगे… गाजीपुर में एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में 3 डूबे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











