UP News: जौहर यूनिवर्सिटी पर बदले की भावना से कार्रवाई… अखिलेश यादव का BJP पर हमला – INA

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों और अभिभावकों को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने, जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की युवाओं और उनके अभिभावकों की मुहिम में पूरी तरह से साथ देने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि बदले की भावना में जल रही भाजपा सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को अपनी संकीर्ण राजनीति का शिकार बनाने की कोशिश न करे.

अखिलेश यादव ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि इस दुर्भावनापूर्ण पक्षपाती फैसले के खिलाफ, हमारे साथ हमारा छोटे-से-छोटा कार्यकर्ता, समर्थक, बड़े-से-बड़ा नेता और वो सब हजारों बच्चे व उनके मेहनतकश माता-पिता भी हैं, जिनके सपने पर बुलडोजर चलाने की निकृष्ट कोशिश भाजपा सरकार कर रही है.

सपा प्रमुख ने कहा कि हर विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है, हम शिक्षा के मंदिर को बचाने के लिए देश भर से अपील करते हैं कि वो हमारे साथ आएं. विश्वविद्यालय में हर समाज के बच्चे पढ़ते हैं, क्या भाजपा अब हर समाज के युवाओं के विरुध्द हो गई है.

अखिलेश ने छात्रों और अभिभावकों को लिखा खुला पत्र

उन्होंने कहा कि भाजपा का अहंकार ही ये सब गलत काम करा रहा है. अगर कहीं कुछ कागजी कमी है भी तो उसके कागज पूरे करके यूनिवर्सिटी को बचाया जाए और स्टूडेंट्स के भविष्य को भी. यहां गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं, जिनके पास इतना पैसा नहीं होता कि वो भाजपाइयों की तरह अपने बच्चों को महंगे विश्वविद्यालय या विदेशों में पढ़ा सकें.

सपा प्रमुख ने कहा कि जिनके न परिवार हैं न बच्चे,वो परिवारवालों का दर्द क्या जानें. अगर भाजपा के मन में बच्चों, युवाओं, उनके परिवार-परिजनों व समाज के लिए रत्ती भर भी सहानुभूति होती तो वो जुल्म और नाइंसाफी से भरी इस विध्वंसक कार्रवाई का तत्काल कोई विकल्प ढूंढती.

अखिलेश यादव ने कहा कि सच तो ये है कि भाजपा शिक्षा के ही विरुद्ध है क्योंकि शिक्षित लोग जागरूक और प्रगतिशील होते हैं , वो अन्याय के खिलाफ आवाज भी उठाते हैं और सवाल भी, जो दकियानूसी सोचवाली दमनकारी भाजपा की सत्ता को जरा भी रास नहीं आता है. इसीलिए भाजपाई और उनके संगी-साथी, गांव-गांव में प्राथमिक विद्यालय तथा अन्य स्थानों पर विश्वविद्यालय तक बंद करवाने की भूमिगत योजना बनाते रहते हैं.

जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की अपील की

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपाई जानते हैं कि पढ़-लिखकर लोग नौकरी-रोजगार मांगेंगे, जो भाजपा सरकार देना ही नहीं चाहती है. नौकरी-भर्ती भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं. जब हमारे प्राइमरी स्कूल बंद किये गये तो हमारे सजग शुभचिंतकों ने पीडीए पाठशाला खोलकर, भाजपाई साज़िश नाकाम कर दी थी, इसीलिए अब उनके निशाने पर यूनिवर्सिटी आ गई है.

उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी पर हो रहा ये हमला, हर समाज के विद्यार्थियों के विरुध्द भाजपाई संगी-साथियों की एक बेहद घिनौनी साजिश है. उन अपंजीकृत लोगों के अपने सभी स्कूल-विद्यालय चल रहे हैं लेकिन दूसरों पर प्रतिशोध की भावना से एकतरफा कार्रवाई का षड्यंत्र रचा जा रहा है, जो अति निंदनीय है.

ये भी पढ़ें- क्या BJP सरकार में नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन होगा? अखिलेश यादव बोले- जब करेंसी आत्मनिर्भर नहीं तो देश कैसे बनेगा

जौहर यूनिवर्सिटी पर बदले की भावना से कार्रवाई… अखिलेश यादव का BJP पर हमला


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button