UP News: बहराइच में फिर लौट आया ‘भेड़िया’, मां की गोद से मासूम को उठा ले गया, 24 घंटे में 3 लोगों पर हमला… लाठी-डंडे से लैस पूरा गांव – INA

UP News: बहराइच में फिर लौट आया ‘भेड़िया’, मां की गोद से मासूम को उठा ले गया, 24 घंटे में 3 लोगों पर हमला… लाठी-डंडे से लैस पूरा गांव – INA

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक बार फिर से भेड़िये का आतंक शुरू हो गया है. 24 घंटों में ताबड़तोड़ तीन हमलों में एक मासूम की जान चली गई. वहीं महिला और एक युवक घायल हैं. महिला का इलाज शहर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. इस मामले में DFO ने बताया कि अन्य जनपदों की टीम को बुलाकर मदद ली जा रही है. वहीं भेड़िए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगवाया जा रहा है. साथ ही ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जा रही है.

बता दें कि बौंडी थाना क्षेत्र में भेड़ियों ने बीते गुरुवार रात तीन लोगों पर हमला कर दहशत फैला दी. पहला हमला मंझारा तौकली बभननपुरवा गांव की रहने वाली 60 वर्षीय शिव प्यारी पत्नी राजित राम यादव के ऊपर हुआ. शिव प्यारी घर के पास बंधी गाय को रोटी खिला रही थीं. तभी भेड़िया ने पीछे से हमला कर घायल कर दिया. शिव प्यारी को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. डॉ. रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शिव प्यारी के गले व सिर में गंभीर जख्म हैं.

वहीं दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के सिपहिया हुलास गांव में घटी. यहां के रहने वाले 18 वर्षीय आदर्श शुक्ला पुत्र देवचंद शुक्ला ने बताया कि वह चारपाई पर लेटा हुआ था. अचानक उस पर भेड़िया ने हमला कर दिया. उसने अपने पास रखी कुर्सी से जब मारना शुरू किया और शोर मचाया तो भेड़िया जंगल की ओर भाग गया. वहीं तीसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के भौंरी बहोरवा गांव में घटी, जहां राजश्री नाम की महिला अपनी तीन महीने की बेटी संध्या को देर रात करीब तीन बजे गोद में लेकर दूध पिला रही थी.

मां की गोद से बच्चे को छीन ले गया

इसी दौरान भेड़िया राजश्री की गोद से भेड़िया बच्चे को उठा ले गया. शोर मचाने पर सभी लोग दौड़े, लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका. सुबह घर से काफी दूरी पर मासूम का कपड़ा और हाथ में पहना ब्रेसलेट दिखाई दिया. जब आसपास में देखा गया तो मासूम का अधखाया हुआ सिर का हिस्सा बरामद हुआ, जिससे मासूम की पहचान हो सकी.

डीएफओ बहराइच राम सिंह यादव दी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएफओ बहराइच राम सिंह यादव ने पहुंचकर निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि लगातार कई हमले हुए हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है. कई अन्य जनपदों से टीम को बुलाया गया है. ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है. साथ ही पिंजरा भी पकड़ने के लिए लगाया जा रहा है. आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है.

3 दिन पहले 8 वर्षीय मासूम को बना चुका निवाला

तीन दिन पूर्व मंझारा तौकली गांव में घर में खाना खा रही आठ वर्षीय मासूम ज्योति पुत्री रंजीत को भेड़िया ने अपना निवाला बना लिया था, जिसका शव घर से करीब 800 मीटर दूरी पर मिला था. लगातार हो रहे भेड़िए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक भेड़ियों को पकड़े जाने का कोई भी इतंजाम नहीं किया गया है.

पिछले साल भी भेड़ियों ने मचा रखा था आतंक

पिछले साल जिले के महसी इलाके समेत अन्य जगहों पर भेड़ियों ने आतंक मचा रखा था. भेड़ियों के हमले में 10 बच्चों समेत एक महिला की जान चली गई थी. वही करीब 60 से अधिक लोग घायल हुए थे. वन विभाग ने अलग-अलग इलाकों में करीब 6 आदमखोर भेड़िये पकड़े थे. कई महीनों तक लोग दहशत थे. रात-रातभर जागकर उन्हें पहरेदारी करनी पड़ रही थी. अब एक बार फिर भेड़िये लौट आए हैं. हफ्ते भर के अंदर दो मासूम बच्चों का शिकार किया. वहीं दो लोग घायल हैं.

(रिपोर्ट- अनिल तिवारी/बहराइच)

बहराइच में फिर लौट आया ‘भेड़िया’, मां की गोद से मासूम को उठा ले गया, 24 घंटे में 3 लोगों पर हमला… लाठी-डंडे से लैस पूरा गांव




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button