UP News: चिकन लेग पीस को लेकर निकाह में बवाल… दूल्हे ने स्टेज से बोला- तलाक; फिर ऐसे हुई विदाई – INA

कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में एक निकाह समारोह के दौरान खाने में चिकन लेग पीस को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद बाराती और लड़की पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई. मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में दूल्हे ने स्टेज से तलाक का ऐलान कर दिया. हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और मौलवी ने निकाह की बाकी रस्में पूरी कराकर दुल्हन की विदाई कराई.
जानकारी के मुताबिक बांगरमऊ कस्बे निवासी गुड्डू ने अपनी बेटी निशा का निकाह बिल्हौर निवासी पप्पू के बेटे फजल से तय किया था. शनिवार रात बिल्हौर के एक गेस्ट हाउस में निकाह की रस्में पूरी हो चुकी थीं और बारातियों को खाना परोसा जा रहा था.
लेग पीस को लेकर हो गया हंगामा
इसी दौरान कुछ बारातियों ने खाने में लेग पीस की मांग की. आरोप है कि लेग पीस कम होने की वजह से उन्हें गोश्त के अन्य पीस परोसे गए, जिससे कुछ बाराती नाराज हो गए. दुल्हन पक्ष के चाचा जमील और चचेरे भाई सलीम जब मामला शांत कराने पहुंचे, तो जीशान नाम के एक बाराती से उनकी तीखी बहस हो गई. इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. इस मारपीट में दुल्हन पक्ष के जमील और सलीम घायल हो गए.
दूल्हे ने स्टेज से बोला तलाक
झगड़े के बीच स्टेज पर मौजूद दूल्हा फजल भी गुस्से में आ गया. बताया जा रहा है कि उसने स्टेज से उठकर तलाक, तलाक, तलाक कह दिया. इसके बाद पूरे समारोह में सन्नाटा फैल गया और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे का चेहरा देखते रह गए.
समझौते के बाद हुई दुल्हन की विदाई
घटना की सूचना पर बिल्हौर पुलिस भी मौके पर पहुंची. इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर विवाद सुलझा लिया. पुलिस के अनुसार किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई. कुछ लोगों को हल्की चोटें आई थीं, लेकिन बाद में समझौते के बाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. मौलवी ने निकाह की बाकी रस्में पूरी कराईं और दुल्हन की रजामंदी से उसकी विदाई कर दी गई.
चिकन लेग पीस को लेकर निकाह में बवाल… दूल्हे ने स्टेज से बोला- तलाक; फिर ऐसे हुई विदाई
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



