UP News: बिहार के लड़के पर फिदा हुई रसियन लड़की, लिए सात फेरे… कपल को देखने की लगी भीड़ – INA

UP News: बिहार के लड़के पर फिदा हुई रसियन लड़की, लिए सात फेरे… कपल को देखने की लगी भीड़ – INA

बिहार के लड़के ने रूस की लड़की से शादी रचाई. दोनों की धूमधाम से शादी हुई. इस शादी में बड़ी संख्या में मेहमानों ने शिरकत की. नबावगंज के मुखिया के बेटे ने एक वैश्विक प्रेम कहानी को शादी तक पहुंचाया. नवाबगंज के मुखिया कामता प्रसाद सिंह के बेट डॉक्टर अनुभव शाश्वत की हिंदू रीति रिवाज से शादी कराई गई.दरअसल, अनुभव पांच साल पहले एमबीबीएस की पढ़ाई करने रूस गए थे.

रूम में उनकी मुलाकात रूस की रहने वाली अनास्तासिया से हुई. पहले इन दोनों के बीच दोस्ती हुई. फिर धीरे धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई. अनास्तासिया ने अपनी शादी से पहले ही भारत को देखने की इच्छा जताई और राजधानी दिल्ली पहुंची. बताया जा रहा है भारतीय लोगों से मिलने के बाद उनकी सोच बदल गई. अनास्तासिया को भारत के लोगों का व्यवहार और यहां की संस्कृति बहुत पसंद आई.

हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई शादी

इसके बाद उन्होंने अनुभव को शादी के लिए कहा. उन्होंने कहा कि वह भारत में ही शादी करना चाहती हैं. डॉक्टर अनुभव ने बताया कि जब उन्होंने शादी करने की इच्छा जताई तो उन्होंने भी हां कर दी. अब दोनों की यह अनोखी शादी बीती रात कटिहार के दुर्गास्थान मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई. शादी में परिजन भी मौजूद रहे. इस शादी को लेकर नवाबगंज मुखिया के निजी आवास पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है.

दुल्हे के परिवार वालों ने क्या कहा?

विदेशी दुल्हन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. शादी के बाद दूल्हा अनुभव बेहद खुश है. उनका परिवार भी विदेशी दूल्हन को पाकर काफी खुश है. डॉक्टर अनुभव की बहन ने कहा कि उनकी भाभी भारतीय संस्कृति में रंग चुकी हैं. हर किसी के पैर छूकर प्रणाम कर रही हैं. इस शादी से किसी को भी कोई एतराज नहीं है और हर कोई खुश है. दूल्हे की मां ने कहा कि वह धीरे-धीरे खाना बनाना सीख रही है. बेटा खुश है, तो सब खुश हैं.

बिहार के लड़के पर फिदा हुई रसियन लड़की, लिए सात फेरे… कपल को देखने की लगी भीड़




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button